बारां: छबड़ा पुलिस ने 21.55 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
ऑपरेशन नशा विनाश के तहत पुलिस ने घेराबंदी कर बाइक सवार तस्करों को दबोचा, सुरेन्द्र मीणा से खरीदी थी स्मैक।

नाकाबंदी के दौरान पुलिस को देखकर भागने का प्रयास
राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरविजन में तथा ताराचन्द आरपीएस वृताधिकारी वृत छबड़ा एवं राजेश खटाना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी छबड़ा के निर्देशन में आज दिनांक 31.03.2026 को सम्पतराज उपनिरीक्षक थाना छबड़ा मय जाप्ता अवैध कार्य की रोकथाम हेतु गस्त व चैकिंग पर रवाना हुए। पुलिस टीम गस्त इलाका कवाई रोड, ग्राम रीछडा करते हुए खोपर पुलिया के पास कडैयावन कच्चा रास्ता छबड़ा कवाई मुख्य रोड ग्राम खोपर पहुंची। वहां पर नाकाबन्दी कर आने जाने वाले वाहनों को चैक किया जा रहा था कि तभी छबड़ा की तरफ से एक मोटरसाइकिल आती दिखी जिस पर दो व्यक्ति बैठे थे। पुलिस ने हाथ का इशारा देकर उन्हें रोकना चाहा, लेकिन चालक ने पुलिस जाप्ता को देखकर मोटरसाइकिल को तेज गति से कडैयावन कच्चे रास्ते की तरफ मोड़ दिया।
पीछा कर दबोचे गए तस्कर, जेब से बरामद हुई स्मैक
संदेह होने पर पुलिस टीम ने सरकारी वाहन बोलेरो से पीछा कर उन्हें डिटेन किया। पूछताछ में मोटरसाइकिल चालक ने घबराई हुई स्थिति में अपना नाम राकेश मीणा पुत्र मुलचन्द जाति मीणा उम्र 26 साल निवासी वार्ड नम्बर 2 छीपाबडौद, जिला बारां बताया। उसके पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम भगवान सिंह मीणा पुत्र मुलचन्द जाति मीणा उम्र 21 साल निवासी ग्राम कडैया थाना हरनावदाशाहजी, जिला बारां बताया। पुलिस द्वारा अचानक रास्ता बदलने का कारण पूछने पर वे कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दे सके। तलाशी लेने पर भगवान सिंह मीणा की पहनी हुई पेंट की बाईं जेब से अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुई। अभियुक्तों के कब्जे से कुल 21.55 ग्राम स्मैक व मोटरसाइकिल संख्या RJ28GS2301 को जप्त कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा, सप्लायर और खरीदार की पहचान
"अभियुक्तगण से अवैध मादक पदार्थ स्मैक के क्रय-विक्रय के बारे में पूछा तो बताया कि यह स्मैक सुरेन्द्र मीणा निवासी प्रेमपुरिया छीपाबडौद से खरीदी थी तथा रामचरण प्रजापति निवासी ग्राम खोपर को बेचान करने जा रहे थे।" इस आधार पर भगवान सिंह मीणा व राकेश मीणा के विरुद्ध 8/21, 25, 29 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस द्वारा अग्रिम अनुसंधान कर अपराध में संलिप्त अन्य अभियुक्तों की तलाश की जा रही है। इस पूरी कार्रवाई में तकनीकी आसूचना हेतु DST टीम बारां का विशेष सहयोग रहा।
पुलिस टीम और गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
गिरफ्तार आरोपी राकेश मीणा (26 वर्ष) छीपाबडौद एवं भगवान सिंह मीणा (21 वर्ष) ग्राम कडैया के निवासी हैं। इस सफल टीम कार्यवाही में राजेश खटाना थानाधिकारी छबड़ा, राजेश मीणा उपनिरीक्षक (डीएसटी प्रभारी बारां), सम्पतराज उपनिरीक्षक छबड़ा, महेशपाल कांस्टेबल 55, रणवीर सिंह कांस्टेबल 13, ओमप्रकाश कांस्टेबल 1457 और नन्दकिशोर कांस्टेबल 1456 शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
