बारां जिला पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कड़ा प्रहार किया है। पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि अवैध मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान "नशा विनाश" के तहत राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन व ताराचन्द वृताधिकारी वृत छबडा के नेतृत्व में दीनदयाल पु.नि. थानाधिकारी हरनावदाशाहजी मय जाप्ता की एक विशेष टीम गठित की गई। गठित टीम द्वारा आसूचना संकलन कर योजनाबद्ध तरीके से ग्राम सालरखो के समीप मुल्जिम भगवानसिह पुत्र श्यामलाल लोधा उम्र 32 निवासी अमरपुरा थाना सारथल जिला बारां को 2.811 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम का परिवहन करते हुए मोटरसाईकिल सहित गिरफ्तार किया गया।

एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज और अनुसंधान

इस कार्रवाई के बाद थाना हरनावदाशाहजी पर प्रकरण संख्या 72/2026 धारा 8/18, 29, 25 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक ने जानकारी दी कि इस प्रकरण का अग्रिम अनुसन्धान राजेश खटाना पु.नि. थानाधिकारी छबडा के सिपुर्द किया गया है। "गिरफ्‌तारशुदा आरोपी भगवानसिह से प्रकरण मे जप्तशुदा अवैध मादक पदार्थ अफीम की खरीद फरोख्त एवं तस्करी मे संलिप्त गिरोह के बारे मे गहनता से अनुसन्धान किया जा रहा है।" पुलिस अब इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुँचने का प्रयास कर रही है।

गिरफ्तार मुल्जिम का विवरण

पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी की पहचान भगवानसिह पुत्र श्यामलाल लोधा, उम्र 32 वर्ष, निवासी अमरपुरा थाना सारथल जिला बारां के रूप में हुई है। अभियुक्त के कब्जे से 2.811 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम बरामद करने के साथ ही परिवहन में प्रयुक्त की जा रही मोटरसाईकिल को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस सफल अभियान को अंजाम देने वाली टीम में दीनदयाल थानाधिकारी थाना हरनावदाशाहजी, तगाराम हैड कानि थाना हरनावदाशाहजी, बांके बिहारी कानि थाना हरनावदाशाहजी, ओमप्रकाश कानि थाना हरनावदाशाहजी, सतवीर कानि थाना हरनावदाशाहजी, नरपत कानि थाना हरनावदाशाहजी, ओमप्रकाश कानि थाना हरनावदाशाहजी तथा कन्हैयालाल कानि. चालक थाना हरनावदाशाहजी शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story