बारां: 14 साल से फरार 5000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत मिली सफलता
एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देशन में गठित विशेष टीम ने छबड़ा क्षेत्र से टॉप-10 स्थाई वारंटी गिरिराज मीणा को पकड़ा, आरोपी पर चोरी और अवैध हथियार के 4 मामले दर्ज हैं।

पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि जिले में फरार एवं वांछित अपराधियों, भगोडे, स्थाई वारंटी तथा गिरफ्तार वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष अभियान "ऑपरेशन चक्रव्यूह" चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन व ताराचन्द वृताधिकारी वृत छबडा के नेतृत्व में राजेश खटाना पुलिस निरीक्षक थानाधिकारी छबड़ा मय थाना जाप्ता की एक विशेष टीम का गठन किया गया।
आसूचना संकलन और घेराबंदी से मिली सफलता
गठित टीम द्वारा कडी मेहनत व आसूचना संकलन करते हुए थाना छबड़ा पर दर्ज अवैध हथियार के प्रकरण में 14 साल से फरार चल रहे वृत स्तरीय टॉप-10 व 5000/- रूपये का ईनामी स्थाई गिरफ्तारी वारंटी गिरिराज पुत्र प्रेमनारायण जाति मीणा उम्र 38 साल निवासी गोडीयाचारण थाना बापचा जिला बारां को गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार उक्त वारण्टी के खिलाफ पुलिस थाना बापचा व थाना छबडा पर चोरी और अवैध हथियार के कुल 04 प्रकरण दर्ज हैं।
गिरफ्तार अपराधी का विवरण
"गिरफ्तार स्थाई वारन्टी गिरिराज पुत्र प्रेमनारायण जाति मीणा उम्र 38 साल निवासी गोडीयाचारण थाना बापचा जिला बारां है।" इस शातिर अपराधी की गिरफ्तारी पुलिस के "ऑपरेशन चक्रव्यूह" के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है, जो लंबे समय से कानून की गिरफ्त से दूर था।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में राजेश खटाना पु०नि० थानाधिकारी थाना छबडा, रूडमल सउनि थाना छबडा, शिवराज कानि० थाना छबडा और नन्दकिशोर कानि० थाना छबडा शामिल रहे। टीम की मुस्तैदी और सटीक सूचना के कारण ही इस इनामी अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल हुई है।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
