बारां: कोतवाली पुलिस ने अवैध पिस्टल और दो जिंदा कारतूस के साथ युवक को पकड़ा
बारां एसपी अभिषेक अंदासु के निर्देश पर कोतवाली थाना पुलिस ने पिपल्दा रोड पर गश्त के दौरान मोहम्मद इरशाद को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार कर आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज किया।

बारां पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पठान साहब की दरगाह के पास से एक युवक को अवैध हथियार के साथ दबोचा है। यह कार्रवाई राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के निर्देशन में एवं हरिराम सोनी वृताधिकारी वृत बाराँ के सुपरवीजन में अंजाम दी गई, जिसके तहत थाना कोतवाली जाप्ता ने गश्त के दौरान संदिग्ध आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
पुलिस गश्त और संदिग्ध की गिरफ्तारी
भजनलाल आरपीएस प्रो० थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां व थाना कोतवाली जाप्ता आज दिनांक 26.03.2026 को क्षेत्र में गश्त व चैकिंग पर थे। इस दौरान पठान साहब की दरगाह के आगे पिपल्दा रोड़ पर पुलिस टीम को सामने से एक व्यक्ति आता हुआ नजर आया। उसकी स्थिति संदेहास्पद होने के कारण पुलिस जाप्ता की मदद से उसे डिटेन किया गया। जब पुलिस ने उसका नाम और पता पूछा तो उसने अपना नाम मोहम्मद इरशाद पुत्र श्री मोहम्मद याकूब, जाति पठान मुसलमान, उम्र 27 साल, निवासी घनश्यामजी की बाड़ी के पास नयापुरा बारां होना बताया।
अवैध हथियार की बरामदगी और कानूनी कार्रवाई
डिटेन किए गए व्यक्ति की तलाशी लेने पर "उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस मिले।" पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए हथियार जब्त कर लिए। मुलजिम मोहम्मद इरशाद के विरुद्ध धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारशुदा मुलजिम मोहम्मद इरशाद पुत्र श्री मोहम्मद याकूब, उम्र 27 साल, घनश्यामजी की बाड़ी के पास नयापुरा, थाना कोतवाली बारां का निवासी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
इस महत्वपूर्ण सफलता को अंजाम देने वाली टीम में भजनलाल आरपीएस प्रो० थानाधिकारी थाना कोतवाली बारां शामिल रहे। उनके साथ टीम के अन्य सदस्य नदीम अहमद सउनि थाना कोतवाली बारां, जुगल सिंह कानि०, राकेश कानि० और मदनलाल कानि० थाना कोतवाली बारां ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
