बारां में कांच व्यापारी के अपहरण, मारपीट, फायरिंग और फिरौती प्रकरण में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन शस्त्र प्रहार” के तहत मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा बरामद किया गया है।

पुलिस के अनुसार राजेश चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां के सुपरवीजन तथा हरिराम सोनी आरपीएस वृत्ताधिकारी, वृत्त बारां के नेतृत्व में नवल किशोर मीणा पु.नि. थानाधिकारी थाना सदर बारां मय जाप्ता की टीम ने 29.04.2026 की रात गश्त के दौरान धोलाकुंआ, दिलोदा रोड के पास से सेफ अली हुसैन पुत्र मोहम्मद उस्मान, उम्र 27 वर्ष, जाति फकीर मुसलमान, निवासी ओढपुरा बस्ती, ईदगाह रोड, बारां को देशी कट्टा सहित गिरफ्तार किया।

इस संबंध में पुलिस थाना सदर बारां पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। अनुसंधान के दौरान सेफ अली हुसैन ने स्वीकार किया कि उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गत दिनों बारां शहर में कांच व्यापारी के साथ मारपीट, फायरिंग और फिरौती लेने की घटना को अंजाम दिया। पुलिस की सख्ती के चलते वह छिपा हुआ था और बारां शहर छोड़कर फरार होने की कोशिश में था।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। आरोपी थाना कोतवाली बारां के प्रकरण संख्या 260/2026 का मुख्य आरोपी है। कार्रवाई में पुष्पेन्द्र सिंह स.उ.नि., अर्जुनराम हेड कांस्टेबल, कौशल किशोर हेड कांस्टेबल और मुकेश कुमार कांस्टेबल 416, थाना सदर बारां की टीम शामिल रही। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की सख्ती का स्पष्ट संदेश गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story