बारां: एविल इंजेक्शन में स्मैक मिलाकर बेचने वाले गिरोह का एक और सदस्य गिरफ्तार
पुलिस ने ढाई माह से फरार आरोपी रियासत अली को दबोचा, गिरोह के पांच सदस्य पहले ही जा चुके हैं जेल, कोर्ट ने जमानत याचिका की खारिज।

जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु के निर्देशानुसार राजेश चौधरी अति० पुलिस अधीक्षक बारां व हरिराम सोनी पुलिस उप अधीक्षक वृत्ताधिकारी वृत्त बारां के सुपरविजन में हीरालाल पु०नि० थानाधिकारी थाना बारां सदर के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा करीब ढाई माह से अवैध रूप से एविल इन्जेक्शन बेचने के कारोबार में संलिप्त फरार आरोपी रियासत अली पुत्र लियाकत अली निवासी श्योपुरिया की मस्जिद के पास बारां को गिरफ्तार किया है।
संगठित गिरोह का पर्दाफाश और पूर्व गिरफ्तारियां
गौरतलब है कि कस्बा बारां में संगठित होकर नशे के कारोबार करने वाले 05 आरोपी शकिर उर्फ भैया, हसन, अनवर अली, महेन्द्र जाटव उर्फ महेन्द्र सांट्या व जशोदा बाई पत्नि महेन्द्र यादव को इसी मामले में पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनके अपराध को न्यायालय द्वारा भी गम्भीरता से लेते हुये उनकी जमानत अस्वीकार की है। ज्ञात रहे कि उक्त सभी 06 आरोपी संगठित होकर बारां शहर में नशा करने वाले लोगों के लिये एविल इन्जेक्शन में स्मैक पाउडर मिलाकर बेचने का कार्य कर रहे थे।
गिरोह की कार्यप्रणाली और अपराध का स्वरूप
इन आरोपियों में शकिर उर्फ भैया, हसन, अनवर अली नशा करने वाले लोगों तक एविल इन्जेक्शन में स्मैक का मिश्रण कर बेचने का कार्य कर रहे थे, इनको महेन्द्र सांट्या व जशोदा स्मैक उपलब्ध करवाने तथा रियासत अली एविल इन्जेक्शन उपलब्ध करवाने का कार्य संगठित होकर कर रहे थे। इनके इस आचरण से मोहल्ले व आस-पास निवासरत व्यक्ति परेशान थे, किन्तु जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन पर ठोस कानूनी कार्यवाही करते हुये गिरफ्तार किया गया है।
न्यायिक अभिरक्षा और पुलिस टीम का विवरण
मुलजिम रियासत को दिनांक 30.03.2026 को गिरफ्तार किया गया था, जिसे आज बाद अनुसंधान न्यायालय में पेश किया गया जो न्यायिक अभिरक्षा में भिजवा दिया गया है। गिरफ्तार मुलजिम रियासत अली पुत्र लियाकत अली निवासी श्योपुरिया की मस्जिद के पास बारां थाना कोतवाली बारां जिला बारां है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में श्री हीरालाल पु०नि० थानाधिकारी थाना सदर बारां, श्री कौशल किशोर हैडकानि0 712, श्री भागचन्द कानि0 1321 तथा श्री नरेश कानि0 343 थाना बारां सदर शामिल रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
