बारां। विशेष न्यायाधीश पोक्सो 2 बारां सोनिया बेनीवाल (जिला न्यायाधीश संवर्ग) ने 13 मार्च 2026 को निर्णय पारित कर विधि से संघर्षरत बालक और उसके सहयोगी अभियुक्त सोनू उर्फ महावीर को कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने विधि से संघर्षरत बालक को धारा 363, 323, 354, 504, 376, 376(3) भादस व 3/4, 7/8 पोक्सो एक्ट में दोषी माना, जबकि अभियुक्त सोनू उर्फ महावीर को धारा 363 सपठित धारा 120 बी आईपीसी व 16/17 पोक्सो एक्ट के तहत दंडित किया गया है।

न्यायालय का कड़ा फैसला और अर्थदंड

विशेष लोक अभियोजक अरविंद त्यागी ने बताया कि न्यायालय द्वारा विधि से संघर्षरत बालक को दोषी मानकर बीस वर्ष के कठोर कारावास एवं कुल 1,26,000 रूपए अर्थदंड व अभियुक्त सोनू उर्फ महावीर को बीस साल के कठोर कारावास एवं कुल 70 हजार रूपए के अर्थदंड से दंडित किया गया है। यह फैसला लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 के तहत संचालित विशेष न्यायालय क्रम-2 बारां द्वारा सुनाया गया।

अपराध की घटना और पुलिस अनुसंधान

मामले के विवरण के अनुसार, 16 जून 2022 को फरियादी पीडिता के पिता ने थाना छीपाबडौद में उपस्थित होकर एक तहरीरी रिपोर्ट पेश की थी। रिपोर्ट में उल्लेख था कि "19 जून 2022 को समय रात 2.30 बजे की बात है वह अपने ससुराल गया हुआ था और सारे परिवार के सदस्य घर पर सो रहे थे। रात के 2.00 से 2.30 बजे के लगभग उसके दामाद, जो वहां सो रहे थे जब वह उठे तो उसकी बच्ची पीडिता उम्र 15 साल घर से गायब थी, उससे थोडी देर पहले लगभग 2 बजे विधि से संघर्षरत बालक वहां पर अपनी स्वयं की पिकअप लेकर खडा हुआ था, जो पहले भी उसकी नाबालिग पुत्री को भगा कर ले गया आज भी वहीं भगाकर ले गया है।"

न्यायिक प्रक्रिया और साक्ष्यों का आधार

उक्त रिपोर्ट के आधार पर थाना छीपाबडौद ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया। पुलिस थाना छीपाबडौद द्वारा अनुसंधान पूर्ण कर न्यायालय में चालान पेश किया गया। इसके पश्चात दौराने विचारण गवाहों की साक्ष्य लेखबद्ध की गई। साक्ष्य और तथ्यों के आधार पर न्यायालय ने दोनों को दोषी करार देते हुए 20-20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story