बारां। श्रीजैन श्वेताम्बर समाज मूर्ति पूजक संघ के अध्यक्ष राजेन्द्र रंगावत, अशोक बोरडिया और विरेन्द्र श्रीमाल ने बताया कि गुरुवार को कल्पसूत्र बोहराने की बोली अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया, यश भाया पारख परिवारजनों के नाम रही।

पर्वाधिराज पर्यूषण पर्व की आराधना करवाने के लिए अखिल भारतीय श्री वर्धमान जैन नवयुवक मण्डल, जावरा से भावेश जी हरण, ओजस जी सुराणा एवं रक्षित जी कोचर पधारे हैं। साधार्मिक बंधुओं के प्रवचन 5 दिन तक चलेंगे।

बारां जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, निर्मला बोरड़िया और निर्मला श्रीमाल ने बताया कि साधार्मिक बंधुओं ने पर्यूषण पर्व के तीसरे दिन श्रीसंघ की महत्ता और भक्ति योग के विषय में विचार रखे। उन्होंने कहा कि तीर्थंकर परमात्मा स्वयं जिस श्रीसंघ को नमस्कार करते हैं, वह श्रीसंघ वंदनीय है। कर्मयोग या ज्ञानयोग में मन सक्रिय हो जाता है, किन्तु भक्ति योग में हृदय घूमने लगता है। अध्यात्म जगत में मन की जिसने मानी, वह सब मरे और मन को भी मारा, वे सभी तीरे।

साधार्मिक बंधुओं ने संघ पूजा, साधार्मिक भक्ति, यात्रत्रिक, स्नात्र महोत्सव, देव द्रव्य वृद्धि, महापूजा, रात्रि जागरण, श्रुत पूजा, उद्यापन, शासन प्रभावना और आलोचना सहित 11 कर्तव्यों के बारे में बताया।

भाया ने बताया कि कल से दो दिवस गिरनार स्पर्श यात्रा कार्यक्रम आयोजित होगा। उन्होंने समाज बंधुओं से इसमें अधिक से अधिक संख्या में पधारने का आग्रह किया।

मंदिर के राजेश पुजारी द्वारा स्नात्र पूजा एवं भजन भक्ति कार्यक्रम सम्पन्न करवाया गया। गुरुवार की स्नात्र पूजा प्रमोद मारू, राहुल-खुशबू मारू और सचिन-मीनाक्षी मारू परिवारजनों की तरफ से सम्पन्न हुई। भोजन हेमन्त जी और ऋषभ जी बामला वालों के परिवारजनों की तरफ से रहा।

पर्यूषण पर्व पर आयोजित कार्यक्रम में नवयुवक मण्डल, महिला मण्डल सहित सकल श्रीसंघ उपस्थित रहा। इस दौरान पर्व की आराधना के साथ 11 कर्तव्यों की जानकारी और आगामी गिरनार स्पर्श यात्रा कार्यक्रम की जानकारी समाजजनों को दी गई।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story