बारां: भगवान श्रीपरशुराम प्राकट्य महोत्सव की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित
आयोजन समिति ने संजीव भारद्वाज को संयोजक और आशीष शर्मा को सह-संयोजक मनोनीत किया, अप्रैल में भव्य स्तर पर मनेगा महोत्सव।

बारां की नाकोड़ा कॉलोनी स्थित मैरिज गार्डन में आयोजित बैठक के दौरान मंचासीन नवनियुक्त संयोजक संजीव भारद्वाज, सह-संयोजक आशीष शर्मा और निवर्तमान संयोजक जयेश गालव।
बारां 23 मार्च। आगामी अप्रैल माह में आयोजित होने वाले भगवान श्रीपरशुराम प्राकट्य महोत्सव को लेकर आयोजन समिति की एक महत्वपूर्ण बैठक निवर्तमान संयोजक जयेश गालव की अध्यक्षता में नाकोड़ा कॉलोनी स्थित एक निजी मैरिज गार्डन में आयोजित की गई।
नवीन कार्यकारिणी का मनोनयन एवं स्वागत
बैठक के दौरान सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से संजीव भारद्वाज को आगामी आयोजन हेतु समिति का संयोजक एवं आशीष शर्मा को सह-संयोजक मनोनीत करते हुए उनका स्वागत अभिनंदन किया। समिति के वरिष्ठ सदस्य राजेंद्र शर्मा ने बताया कि बैठक में गत आयोजन का लेखा-जोखा भी प्रस्तुत किया गया। उन्होंने बताया कि शहर के नाकोड़ा स्थित आर के मैरिज गार्डन में रविवार देर शाम को आहूत की गई बैठक में श्रीपरशुराम प्राकट्य महोत्सव आयोजन समिति द्वारा अप्रैल माह में भगवान श्रीपरशुराम प्राकट्य महोत्सव को व्यापक स्तर पर मनाने का निर्णय लिया गया।
सामाजिक एकजुटता और वैचारिक विमर्श
बैठक में समाज के प्रबुद्ध एवं युवा वर्ग तथा मातृशक्ति ने अपने सुझाव भी साझा किए। बैठक में यूजीसी का विरोध भी प्रबल तरीके से किया गया। बैठक में आभार व्यक्त करते हुए निवर्तमान संयोजक जयेश गालव ने कहा कि "यह आयोजन इस तरह का हो कि ब्राह्ममण शक्ति के शंखनाद की गर्जना आगामी दशा और दिशा का निर्धारण कर सके।" उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में ब्राह्मण की एकजुटता अति आवश्यक है और इसके लिए ब्राह्मण समाज के सभी 16 घटकों के अध्यक्ष एवं महामंत्री तथा सभी सदस्य व कार्यकर्ता भगवान परशुराम प्राकट्य महोत्सव के आयोजन को लेकर अपने-अपने स्तर पर घर-घर जाकर संपर्क करें तथा अधिकाधिक समाज के व्यक्तियों एवं मातृशक्ति तथा युवा वर्ग को जोड़ने का प्रयास सफल हो सके।
भव्य आयोजन हेतु संकल्पबद्धता
आयोजन समिति के नवनियुक्त संयोजक संजीव भारद्वाज ने कहा कि "समाज के सभी गणमान्य नागरिकों ने बहुत बड़ी जिम्मेदारी उनको सोंपी है, तो मैं भी विश्वास दिलाता हूं कि सबके सहयोग से उक्त कार्यक्रम भव्य और विशाल तथा ऐतिहासिक ही होगा।" सहसंयोजक आशीष शर्मा ने भरोसा दिलाया कि समाज निश्चित एवं निश्चिंत रहे कि भगवान परशुराम जी का प्राकट्य महोत्सव ऐतिहासिक ही आयोजित होगा, इसके लिए सभी युवा साथी पूर्ण संगठित होकर समर्पण व निष्ठा से अपने कार्य को संपादित करेंगे। इस मौके पर सनाढ्य ब्राह्मण पंचायत के अध्यक्ष ऋषिबल्लभ शर्मा, कपिल शर्मा, प्रशांत भारद्वाज व राधा शर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
बैठक में उपस्थित प्रबुद्धजन
बैठक में राजेंद्र तिवारी, राजेंद्र शर्मा, सुरेश तिवारी, प्रवीण शर्मा, सूर्यकांत शुक्ला, ओम प्रकाश शास्त्री, कुश कुमार मिश्रा, देवेंद्र शर्मा जस्सू, राजेंद्र पंडित, ओम सारस्वत, रविंद्र शर्मा, भगवान शर्मा, एड. सुरेश शर्मा एवं महेश शर्मा, नरेंद्र शर्मा, रितेश शर्मा, धनराज शर्मा, दिलीप चौबे, तेजश शर्मा, विकास शर्मा विक्की, दीपक शर्मा, राजेंद्र शर्मा एवं दिनेश शर्मा, भगवान शर्मा, निखलेश शर्मा, नीरजनयन शर्मा, गिरिराज शर्मा बाटावदा, शरद शर्मा, गोविंद शर्मा, हरिओम प्रधान, दुष्यंत शर्मा, श्याम गौतम, रामेश्वर शर्मा फतेहपुर, महेंद्र शर्मा कस्तूरी, विष्णु शुक्ला, महेंद्र शर्मा, धनराज शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, सत्यनारायण शर्मा, अनिल शर्मा, जगदीश शर्मा, बुद्धि प्रकाश शर्मा, धीरज तिवारी, आशीष पटवारी, प्रमिल राय द्विवेदी, महेंद्र सनाढ्य, जितेंद्र शर्मा, बृजेश गौतम, मुकेश शर्मा नेपाली, धर्मेंद्र भार्गव, सिद्धार्थ शर्मा, मनीष गौतम, गिरिराज गौतम, प्रद्युमन शर्मा, हेमंत शर्मा, आशीष शर्मा, गोविंद तिवारी, राकेश शर्मा, मोहित दीक्षित, दिलीप दीक्षित, अंकित पुजारी, योगेश राजोरा, मधुसूदन शर्मा, यज्ञनेश शर्मा, राधा शर्मा, लीना शर्मा, पूनम शर्मा, परमेश गालव, राजेश शर्मा, अंजली शर्मा एवं माधुरी शर्मा सहित इत्यादि उपस्थित रहे। मंच का संचालन हेमंत शर्मा ने किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
