बारां। भगवान श्री परशुराम प्राकट्य महोत्सव के पोस्टर का विमोचन जिला संयोजक संजीव भारद्वाज के सानिध्य में आयोजन कार्यालय पर किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र शर्मा ने बताया कि महोत्सव को लेकर समाज में भारी उत्साह है और तैयारियां जोरों पर चल रही हैं।

शोभा यात्रा का मार्ग और कार्यक्रम विवरण

भगवान श्री परशुराम प्राकट्य महोत्सव की भव्य शोभायात्रा 19 अप्रैल रविवार को शहर के श्री राम स्टेडियम से सांय 4:00 प्रारंभ होगी, जो कि चार मूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, संस्था धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार श्रीजी चौक, इंदिरा मार्केट होकर पुनः प्रताप चौक होती हुई श्रीराम स्टेडियम पहुंचेगी। इसी बीच प्रताप चौक पर महाआरती का आयोजन किया जाएगा, तत्पश्चात आर्य समाज प्रांगण में महाप्रसादी का आयोजन किया जाएगा। ### पोस्टर विमोचन एवं आयोजन समिति की उपस्थिति

आयोजन कार्यालय पर मंगलवार को भगवान श्री परशुराम प्राकट्य महोत्सव के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस मौके पर आयोजन समिति के जिला संयोजक संजीव भारद्वाज, कैलाश शर्मा, राजेंद्र शर्मा, कपिल देव शर्मा, हरिओम प्रधान, आशीष तिवारी, मनोज शर्मा, राजेंद्र पंडित, दिलीप चौबे, आशीष शर्मा, महेश शर्मा, तेजस शर्मा, निशांत तिवारी, अनंत शर्मा, दुष्यंत शर्मा, शरद दाधीच, चेतन व्यास सहित इत्यादि ब्रह्म बंधु उपस्थित थे। आयोजन समिति के सचिन सनाढ्य ने जानकारी देकर बताया कि "महोत्सव को भव्य रूप से मनाने हेतु सभी तैयारियां को अंतिम रूप देने हेतु अलग-अलग टीमें बनाई गई है।" ### घर-घर जनसंपर्क और व्यापक निमंत्रण अभियान

शोभा यात्रा में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होने के लिए घर-घर जन संपर्क किए जाने का क्रम जारी है। बारां शहर में भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाली भव्य शोभायात्रा को लेकर समाजबंधुओं द्वारा व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शहर के नाकोड़ा कॉलोनी क्षेत्र में कपिल देव शर्मा, हरिओम प्रधान, सीबी शर्मा, पुरुषोत्तम शर्मा, योगेश गौत्तम व देवेंद्र शर्मा जस्सू सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर निमंत्रण दिया।

भगवान शर्मा, किशन शर्मा, महेन्द्र शर्मा कस्तूरी एवं शिवशंकर चतुर्वेदी, धीरज तिवारी, संजय शर्मा, विष्णु भारद्वाज ने शहर की नगर पालिका कॉलोनी एवं जैन कॉलोनी में समाज जनों से शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया। वहीं राधा शर्मा एवं हेमलता शर्मा की अगुवाई में मातृशक्ति तथा कार्यक्रम संयोजक संजीव भारद्वाज, हरिओम प्रधान, ऋषिवल्लभ शर्मा, गोविन्द शर्मा, महेन्द्र शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, हेमंत शर्मा व दिलीप चौबे, भगवान शर्मा किशन शर्मा, शिव शंकर चतुर्वेदी, सूर्यकांत शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story