राजेंद्र शर्मा, बारां - 19 अप्रैल।

धर्मनगरी बारां में श्रीहरि विष्णु के छठें अवतार चिरंजीवी भगवान परशुराम का प्राकट्य दिवस पूर्ण श्रद्धा, हर्षोल्लास और भव्यता के साथ मनाया गया। ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित इस समारोह में भगवान परशुराम के जयकारों के बीच एक व्यवस्थित एवं अनुशासित शोभायात्रा निकाली गई, जिसका विभिन्न समाजों, व्यापारिक संगठनों एवं धार्मिक संस्थाओं ने पग-पग पर पुष्प वर्षा कर भावभीनी आत्मीयता के साथ सत्कार किया।

शोभायात्रा का शुभारंभ सायं 5 बजे स्थानीय श्रीराम स्टेडियम से हुआ। यहाँ से यह भव्य कारवां चारमूर्ति चौराहा, प्रताप चौक, धर्मादा चौराहा, सदर बाजार, चौमुखा बाजार, श्रीजी चौक और इंद्रा मार्केट जैसे प्रमुख मार्गों से होता हुआ पुनः प्रताप चौक पहुँचा, जहाँ भक्तिमय वातावरण के बीच भगवान परशुराम की महाआरती उतारी गई। इस संपूर्ण यात्रा के दौरान अनुशासन की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। शोभायात्रा के अग्रिम भाग में घोड़े और गूँजते डीजे के साथ बुलेट वाहिनी चल रही थी, जिसके पीछे हाथों में परसा धारण किए शौर्यवान ब्राह्मण युवा और पारंपरिक वेशभूषा में मातृशक्ति कदमताल कर रही थी। शोभायात्रा में श्रीराम दरबार की मनमोहक झांकी, युवा वाहिनी तथा शिव-पार्वती की जीवंत झांकियां श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। यात्रा के अंतिम भाग में डीजे की धुन पर भगवान श्रीपरशुराम की दिव्य झांकी के साथ समाज के वरिष्ठ, प्रबुद्ध जन एवं विशिष्ट अतिथि सम्मिलित रहे।

आयोजन समिति के सदस्य राजेन्द्र शर्मा एवं सचिन सनाढ्य ने कार्यक्रम की सफलता की जानकारी साझा करते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक अवसर पर कार्यक्रम संयोजक संजीव भारद्वाज, पूर्व चेयरमैन कैलाश शर्मा, जयेश गालव, हरिओम प्रधान, राजेन्द्र शर्मा, नीरज नयन शर्मा, देवेन्द्र जस्सू, ऋषिवल्लभ शर्मा, कपिलदेव शर्मा, दुष्यंत शर्मा, महेन्द्र शर्मा, गोविन्द शर्मा, मुकेश नेपाली, आशीष शर्मा, कैलाश शर्मा, राजेन्द्र शर्मा, कुश कुमार मिश्रा, हंसराज शर्मा, आदित्य शर्मा, रितेश शर्मा, राधेश्याम शर्मा, विष्णु भारद्वाज, प्रशान्त भारद्वाज, शरद शर्मा, ओम सारस्वत, हरीश शर्मा, सुनील शर्मा, जगदीश शर्मा, श्याम गौत्तम, एड सुरेश शर्मा, महेश तूमड़ा, बृजराज शर्मा, एड सतीश शर्मा, चंद्रेश शर्मा, नरेन्द्र पौराणिक, धीरज तिवारी, धर्मेन्द्र भार्गव, डॉ धर्मेन्द्र शर्मा, ईशु पौराणिक, अश्वनी पारीक, महेन्द्र पंचोली, निरंजन शर्मा, लोकेश शर्मा, राजीव उपाध्याय, प्रद्युम्न शर्मा, संजय शर्मा, दिनेश शर्मा, भगवान शर्मा, प्रवीण शर्मा, नरेन्द्र शर्मा, सरोज दीक्षित, हेमन्त शर्मा, बृजेश गौत्तम, मनोज शर्मा, सुरेश तिवारी, दुष्यंत बॉबी, तेजेश शर्मा, दीपक शर्मा, राजेश शर्मा, सिद्धार्थ शर्मा, मुकेश मिश्रा, श्याम पालीवाल, मोहित दीक्षित, गर्वित मिश्रा, आशीष तिवारी, दामोदर शर्मा, तरुण भारद्वाज, गज्जू शर्मा, जिम्मी पारीक, ओम भारद्वाज, गोपीकृष्ण शर्मा, अमित भार्गव, सौरभ भार्गव, प्रमिल राय द्विवेदी, नरेंद्र गौत्तम, सीबी शर्मा, अनिल रारोती, सत्यनारायण शर्मा, अंशुल व्यास, आयुष शर्मा, नीरज शर्मा, अंकुर सनाढ्य, भरत सनाढ्य, प्रीति शर्मा, पूजा भारद्वाज, सीमा शर्मा, मोनिका भारद्वाज, राधा शर्मा, मंजू शर्मा, इतिश्री शर्मा एवं संतोष शर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में समाज के प्रबुद्धजन, युवा शक्ति और मातृशक्ति ने सहभागिता कर अपनी अटूट धर्मनिष्ठा का परिचय दिया।




Next Story