बारां: साढ़े 5 लाख की ऑनलाइन ठगी में कार्रवाई नहीं, पीड़ित ने कोटा आईजी से लगाई गुहार
कौशल कुमार मीणा से हुई 5.66 लाख की ठगी में 22 माह बाद भी मुख्य आरोपी फरार, सांसद दुष्यंत सिंह को ज्ञापन सौंपकर न्याय की मांग।

बारां। बारां जिले के हरिपुरा निवासी पीड़ित कौशल कुमार मीणा ने साढ़े 5 लाख रूपए की ऑनलाइन ठगी के मामले में कार्यवाही नहीं होने पर शुक्रवार को कोटा पहुंचकर आईजी से गुहार लगाई और न्याय दिलाने की मांग की है। इससे पूर्व बारां प्रवास पर आए सांसद दुष्यंत सिंह को भी इस संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया था।
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी और शेष राशि बरामदगी की मांग
कोटा आईजी के नाम दिए गए ज्ञापन में मुख्य मांग की गई है कि मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर शेष राशि बरामद करवाई जाए। घटना को 22 माह गुजर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने मामला ठंडे बस्ते में डाला हुआ है। गौरतलब है कि बुधवार को पीड़ित ने भाजपा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं एवं समाज के युवाओं के साथ बारां दौरे पर आए सांसद दुष्यंत सिंह को भी ज्ञापन सौंपा था।
22 माह बाद भी न्याय से दूर पीड़ित
ज्ञापन में हरिपुरा निवासी पीड़ित कौशल कुमार मीणा ने बताया कि "20 जून 2024 को उसके साथ 5 लाख 66 हजार 500 रूपए की ऑनलाइन ठगी हो गई थी। लेकिन पुलिस साइबर ठग से मात्र एक लाख रूपए ही बरामद कर सकी है। शेष 4 लाख 66 हजार 500 रूपए अभी तक बरामद नहीं किए जा सके हैं और न ही मुख्य आरोपी को पकड़ा जा सका है।" जबकि घटना को 22 माह पूरे हो चुके हैं।
पुलिस की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल
ज्ञापन में स्पष्ट बताया गया कि दो साल होने को आए, लेकिन आज तक भी पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। अभी तक शेष राशि भी बरामद नहीं की जा सकी है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं। एक गरीब व्यक्ति को अभी तक न्याय नहीं मिला है और उसकी जीवन भर की कमाई को ठगों ने एक पल में उड़ा दिया। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आश्वासन देकर उसे टालती आ रही है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
