बारां। सेवा, समर्पण और सामाजिक सरोकार की प्रतिमूर्ति स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास की 71वीं जयंती एवं स्व. श्री ओमप्रकाश व्यास मानव सेवार्थ समिति बारां (चेरिटेबल) के तृतीय स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को धर्मनगरी बारां में जनसेवा के प्रकल्पों की अविरल धारा बही। समिति द्वारा आयोजित इन विविध कार्यक्रमों के माध्यम से शहरवासियों ने अपने प्रेरणापुंज स्व. व्यास को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस गरिमामयी अवसर पर स्व. व्यास के पुत्र एवं समिति संयोजक अंशुल व्यास, सिद्धार्थ शर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक और सदस्य उपस्थित रहे, जिन्होंने स्व. व्यास के पदचिन्हों पर चलते हुए समाज सेवा का संकल्प दोहराया।

प्रवक्ता दिनेश शर्मा ने कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि सेवा की इस श्रृंखला का शुभारंभ प्रातः 08:00 बजे नंदनी गौशाला में हुआ। यहाँ समन्वय मानस मंडल के मार्गदर्शन में समिति संयोजक ललित मोहन शर्मा, संजय गोयल, सहसंयोजक वीरेंद्र शर्मा, अंशुल व्यास, वत्सल उपाध्याय एवं लोमेश नामा ने गोवंश को हरा चारा, गुड़ एवं अन्य सामग्री खिलाकर गौ सेवा के साथ दिन की शुरुआत की। इसके पश्चात प्रातः 09:00 बजे पब्लिक पार्क स्थित बालाजी मंदिर में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहाँ प्रमोद शर्मा, जय प्रकाश शर्मा, पीयूष उपाध्याय एवं दिनेश शर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने स्व. व्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने स्व. व्यास के जीवन को परोपकार का पर्याय बताते हुए उनके सेवा कार्यों का स्मरण किया।

परहित के संकल्प को विस्तार देते हुए प्रातः 10:00 बजे चारमूर्ति क्षेत्र में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यकारी अध्यक्ष पीयूष उपाध्याय के आतिथ्य एवं परशुराम सेना के मनोज शर्मा, निशांत सेठी, जयप्रकाश शर्मा, योगेश गुप्ता, महेंद्र शर्मा, प्रदीप जैन, ऋषिवल्लभ शर्मा, लक्ष्य पिपलानी, संजय गोयल एवं गोविंद थीमली के सहयोग से आयोजित इस भंडारे में बड़ी संख्या में आमजन ने प्रसादी ग्रहण की। इसी कार्यक्रम में संयोजक हरिमोहन गोयल ने समिति की नवीन कार्यकारिणी को नियुक्ति पत्र प्रदान किए और उन्हें समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने हेतु प्रेरित किया। दोपहर 12:00 बजे से 03:00 बजे तक जीवनधारा ब्लड बैंक में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर संवेदनाओं का केंद्र बना। शिविर का शुभारंभ डॉ. राजमल चित्तौड़ा, श्रीराम ब्लड फाउंडेशन के सदस्यों, सतीश ठाकुरिया एवं नीरज नयन शर्मा ने सरस्वती वंदना के साथ किया। यह शिविर हाल ही में सड़क दुर्घटना में काल कवलित हुई बालिका योगिता एवं बालक गतिक को समर्पित किया गया, जिससे माहौल भावुक हो गया। रक्तदान करने वाले युवाओं में दिनेश शर्मा, विकास भारद्वाज, दीपेश गर्ग, मोनू पंडित, देवेंद्र चौरसिया, अंशुल व्यास, विजेन्द्र सिंह, अमित खण्डेलवाल, मनीष शर्मा, भव्य राठौर, देवेश यादव, सुरेंद्र कुमार, युवराज बैरवा, दिवेश जैन, विजय मालव, मनोज शर्मा एवं विपुल चौरसिया शामिल रहे। शिविर में राहुल खींची का विशेष सहयोग रहा।

मानवता की सेवा के इसी क्रम में भारत विकास परिषद के हितेश खण्डेलवाल के नेतृत्व में दिनेश शर्मा, विपुल चौरसिया, दीपक सेन एवं अमित खंडेलवाल ने स्वेच्छा से नेत्रदान के संकल्प पत्र भरकर समाज के समक्ष एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। दोपहर 01:00 बजे शहीद राजमल मीणा चिकित्सालय में प्रमुख चिकित्सा अधिकारी नरेंद्र मेघवाल, डॉ. सतीश अग्रवाल, डॉ. देवीशंकर नागर एवं ओपी नागर के आतिथ्य में जरूरतमंदों को अंतिम वस्त्र भेंट किए गए, जिसमें दीपेश गर्ग, मनीष पंडित, विकास भारद्वाज, योगेश गुप्ता, गोपाल मित्तल एवं देवेंद्र चौरसिया ने सहभागिता की। सायं 5:30 बजे नितेश शर्मा, मनोज सुमन, प्रिंस सुमन, भरत मालवीय एवं वत्सल उपाध्याय के नेतृत्व में शहर के विभिन्न स्थानों पर निर्धन व असहाय लोगों को खिचड़ी एवं कंबल वितरित किए गए। दिनभर चले इन सेवा प्रकल्पों का समापन सायं 07:00 बजे पब्लिक पार्क स्थित बालाजी मंदिर में सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुआ। ब्रजेश गौतम, मनीष पंडित, गोपाल मित्तल एवं कोषाध्यक्ष शशांक शर्मा के नेतृत्व में हुए इस धार्मिक आयोजन में अरिहंत जैन, मोनू पंडित, राहुल खींची और डॉ. आशीष तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। अंत में सलाहकार समिति सदस्य भगवान लाल जैन एवं बृजमोहन गोयल ने जिलेवासियों से समिति के इन पुनीत कार्यों में जुड़ने का आह्वान किया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story