बारां जिले में फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के एक मामले में दो साल से फरार चल रहे 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु ने बताया कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरविजन और छबड़ा डीएसपी ताराचंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। पुलिस ने थाना छीपाबड़ौद में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में फरार आरोपी माणकचंद पुत्र हजारीलाल भील (39) निवासी दिगोद जागीर थाना हरनावदाशाहजी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर 2 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह करीब दो साल से फरार चल रहा था।

अवैध मादक पदार्थ की तस्करी और जांच

यह मामला अवैध मादक पदार्थ डोडा-चूरा की तस्करी से जुड़ा है। वर्तमान में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना पाली के थानाधिकारी विष्णु प्रसाद पंकज, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार, कांस्टेबल विक्रम सिंह और भोमाराम की अहम भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक ने टीम की इस सफलता की सराहना की है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story