बारां: नारी शक्ति वंदन अधिनियम के समर्थन में भाजयुमो का हस्ताक्षर अभियान
युवा मोर्चा ने स्कूलों और कॉलेजों में छात्राओं के बीच चलाया अभियान, महिला आरक्षण कानून के क्रियान्वयन हेतु जुटाया जन-समर्थन।

बारां (राजस्थान)। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रोहित नागर के निर्देशानुसार बारां शहर में "नारी शक्ति वंदन" अभियान के अंतर्गत एक भव्य हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को संसद और विधानसभा में 33 प्रतिशत आरक्षण प्रदान करने वाले अधिनियम के पारित होने और इसे लागू करने के प्रति जन-समर्थन जुटाना रहा। भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचकर छात्राओं के बीच इस ऐतिहासिक कदम की महत्ता को साझा किया और सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी नीति के अनुरूप हर क्षेत्र में महिलाओं की समान भागीदारी सुनिश्चित करने के संकल्प के साथ बुधवार को यह कार्यक्रम आयोजित हुआ। भारतीय जनता युवा मोर्चा बारां शहर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, कार्यक्रम संयोजक शिवम शर्मा और उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा के कुशल नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने शहर के विभिन्न विद्यालयों और राजकीय महाविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान छात्राओं ने दीवार पर हस्ताक्षर कर इस अधिनियम के प्रति अपना पूर्ण समर्थन व्यक्त किया। सैकड़ो छात्राओं ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए इस क्रांतिकारी कदम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। छात्राओं का मानना है कि इस आरक्षण से देश की महिलाएं न केवल आत्मनिर्भर बनेंगी, बल्कि एक सशक्त और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपनी निर्णायक भूमिका का निर्वहन भी प्रभावी ढंग से कर सकेंगी।
सफलतापूर्वक संपन्न हुए इस अभियान के दौरान संगठन की एकजुटता भी देखने को मिली। कार्यक्रम में नगर अध्यक्ष रितेश पंजाबी, कार्यक्रम संयोजक शिवम शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ शर्मा सहित ब्रजेश यदुवंशी, नगर महामंत्री रोहित नायक, नगर उपाध्यक्ष यज्ञेश शर्मा, सारांश बंसल, पार्थ कुमरा, अनिल नरवाल, मयंक शर्मा, मनीष शर्मा, जिम्मी पारीक, पुष्पेंद्र नागर, शुभम अग्रवाल, निखिल साल्वी, रोहित पारेता और चेतन शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्राएं और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह अभियान न केवल राजनीतिक चेतना का प्रतीक बना, बल्कि नारी शक्ति के सम्मान और उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति समाज की सजगता को भी रेखांकित कर गया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
