बारां नलका आर ओ बी का निर्माण जल्द, विधायक राधेश्याम बैरवा ने प्रमुख सचिव से की मुलाकात
राजस्थान बजट में घोषित ओवरब्रिज का कार्य तकनीकी कमियों के कारण अटका था, प्रमुख सचिव ने निविदाएं जारी करने के दिए निर्देश।

जयपुर स्थित शासन सचिवालय में क्षेत्र की समस्याओं को लेकर वित्त विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया से चर्चा करते बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा।
बारां। बारां-अटरू विधायक राधेश्याम बैरवा द्वारा शासन सचिवालय, जयपुर में वित्त विभाग के प्रमुख सचिव वैभव गालरिया से मुलाकात की गई। इस दौरान क्षेत्रीय समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। चर्चा के दौरान बैरवा ने बताया की राजस्थान बजट की घोषणा में बारां स्थित नलका आर0ओ0बी0 की घोषणा की गई थी, लेकिन वर्तमान तक कार्य प्रारम्भ नहीं किया गया है।
आमजन और किसानों की समस्याओं पर चर्चा
विधायक ने सचिव को अवगत कराया कि "वर्तमान तक कार्य प्रारम्भ नही किया गया हैं, जिससे स्थानीय लोगो व किसानो को काफी दूरी तय करनी पडती हैं। इस कारण इसकी महत्ती आवश्यकता है, आर0ओ0बी के निर्माण होने से क्षेत्रीय जनता को इसका लाभ प्राप्त होगा, इसलिए इसका निर्माण कार्य प्राथमिकता से प्रारंभ करवाया जाना चाहिए।"
प्रमुख सचिव द्वारा त्वरित कार्यवाही का आश्वासन
विधायक की बात पर वैभव गालरिया द्वारा तुरंत संज्ञान लेते हुए शीघ्र ही निर्माण कार्यों में आने वाली तकनीकी कमियों की पूर्ति उपरांत संबंधित विभाग को शीघ्र ही निविदाएं जारी कराने हेतु निर्देशित किया। गालरिया ने विधायक राधेश्याम बैरवा को नलका आर0ओ0बी0 का निर्माण कार्य प्रारम्भ करने हेतु आश्वस्त किया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
