जिला मुख्यालय सहित पूरे जिले में लगातार बढ़ते तापमान और भीषण गर्मी के बीच आमजन को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से बारां नागरिक सहकारी बैंक लिमिटेड द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल की गई है। बुधवार को बैंक द्वारा शहर के सब्जी मंडी क्षेत्र स्थित गायत्री मंदिर के पास एक वाटर कूलर स्थापित किया गया, जिससे क्षेत्र में आवागमन करने वाले राहगीरों को ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।

वाटर कूलर की स्थापना के अवसर पर विधिवत पूजा-अर्चना श्रीजी मंदिर के पुजारी राजेंद्र पंडित द्वारा संपन्न करवाई गई। इसके बाद बैंक के चेयरमैन हरगोविंद जैन द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बैंक के कर्मचारी, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता तथा वार्डवासी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। स्थानीय निवासियों ने सभी अतिथियों का माला पहनाकर स्वागत किया और बैंक की इस पहल की सराहना की।

इस अवसर पर चेयरमैन हरगोविंद जैन ने कहा कि यह कार्य सामाजिक सरोकार से जुड़ा हुआ है और बैंक भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाता रहेगा। भीषण गर्मी के इस दौर में इस प्रकार की व्यवस्थाएं आमजन, विशेषकर राहगीरों, मजदूरों तथा स्थानीय सर्राफा एवं सब्जी व्यापारियों के लिए बड़ी राहत का माध्यम बन रही हैं।

इस मौके पर सूर्यकांत शुक्ला, बैंक डायरेक्टर सुनील टक्कर, अश्विनी बांसल, नरेंद्र सोनी नीरू, ओम नामा, हेमराज सोनी, राजू जैन, पप्पी नामा एवं प्रमोद गुप्ता सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

यह पहल शहर में बढ़ती गर्मी के बीच जनसेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है, जिससे आमजन को प्रत्यक्ष राहत मिलेगी।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story