पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि दिनांक 27.03.2026 को फरियादी श्री भैरूलाल पुत्र श्री श्रवणलाल जाति काछी उम्र 70 साल निवासी सारथल ने सीएचसी सारथल में एक लिखित रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि "में ग्राम सारथल का रहने वाला हुँ। हम चार भाई है। सबसे बड़ा भाई बद्रीलाल पुत्र श्रवणलाल उम्र 80 साल है जो नवरात्रा के 09 दिन से खेत पर शंकर भगवान के चबुतरे पर पाठ पूजा करता था। दिनांक 26.03.2026 को रात को भी पूजा करके सोया था सुबह मेरी भाभी मेरे भाई के लिए प्रातः 07:00 बजे करीब खेत पर चाय लेकर गई तो तो उसने देखा कि मेरा भाई कुए में पड़ा हुआ था। इस सूचना पर हम परिवारजन कुए पर पंहुचे व मेरे भाई के शव को कुए से निकालकर देखा तो उसके सिर पर चोट लगी थी, सिर पर कटने का निशान था व पैर बंधे हुए थे। अतः मेरे भाई बद्रीलाल की किसी ने हत्या कर दी है।" इत्यादि रिपोर्ट पर पुलिस थाना सारथल पर प्रकरण सं0 46/2026 धारा 103 (1) बीएनएस में दर्ज कर अनुसंधान थानाधिकारी सारथल द्वारा प्रारम्भ किया गया।

पुलिस टीम का गठन और तकनीकी अनुसंधान

घटना की गम्भीरता को देखते हुए हत्या का शीघ्र खुलासा करने हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश चौधरी के सुपरवीजन व ताराचन्द वृताधिकारी वृत छबड़ा के नेतृत्व में श्री धर्मपाल यादव उ०नि० थानाधिकारी सारथल मय जाप्ता, श्री योगेश चौहान थानाधिकारी छीपाबड़ौद मय जाप्ता की टीमों का गठन किया गया। घटनास्थल पर तकनीकी अनुसंधान हेतु साईबर सैल बारां, जिला विशेष टीम बारां को भेजा गया। एफएसएल टीम व डॉग स्क्वायर्ड टीम को घटनास्थल पर बुलाया गया। वृताधिकारी छबड़ा द्वारा लगातार कैम्प थाना सारथल पर किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा हत्या का खुलासा करने हेतु लगाई गई टीमों से प्रतिदिन अपडेट लिया गया।

CCTV कैमरों और सूचना संकलन से मिली सफलता

टीमों द्वारा कस्बा सारथल, हरनावदाशाहजी, इकलेरा व झालावाड़ के करीब 100 कैमरों को चैक कर तकनीकी अनुसंधान किया गया। आसूचना संकलन कर रणजीत पुत्र स्व० भंवरलाल जाति काछी उम्र 25 साल निवासी ल्हास थाना घाटोली जिला झालावाड़ हाल निवासी सारथल संदिग्ध पाया जाने पर अकलेरा जिला झालावाड़ बस स्टैंड से डिटेन कर पूछताछ की गई तो रणजीत द्वारा अपने नाना बद्रीलाल कुशवाह की हत्या करना स्वीकार किया। मुल्जिम रणजीत अकलेरा बस स्टैण्ड से कही और बाहर जाने की फिराक में था।

मात्र 2000 रूपये के लिए बेरहमी से हत्या

हत्या का मुख्य कारण यह रहा कि आरोपी द्वारा अपने नाना बद्रीलाल से खर्चे के 2000 रूपये मांगने पर नाना द्वारा नही देने पर मुलजिम द्वारा पत्थर से सिर फोड कर बेहरमी से हत्या कर पैर बांधकर लाश को कुए में डाल दिया। मुलजिम रणजीत काफी दिनों से अपने नाना बद्रीलाल की रैकी कर रहा था। मुलजिम की नानी कंवरबाई रात्रि को खेत पर नाना के साथ रहती थी दिनांक 26.03.2026 की रात्रि को गांव में शादी का प्रोग्राम होने से नानी रात्रि को खेत पर नही गई, जिसका फायदा उठाकर मुल० रणजीत नाना के घर से ही रात्रि में 1:00 बजे खेत पर जाकर अपने नाना बद्रीलाल के सोते हुए के उपर बैठकर सिर में दो बार पत्थर की मार कर हत्या कर उसके पैर पकड कर घसीटकर कुएं के पास ले जाकर दोनों पैर बांधकर पत्थर लटकाकर कुएं में डाल दिया।

आरोपी की गतिविधि और अपराधिक रिकॉर्ड

मुल्जिम रणजीत अपने नाना बद्रीलाल की हत्या करने के बाद रातभर गायब रहा उसके बाद प्रातः आकर अपनी मौसी गुड्डी बाई के घर आकर सो गया था, अगले दिन शाम को 06:00 बजे करीब सारथल से इकलेरा जिला झालावाड़ की तरफ भाग गया था। रणजीत व रणजीत की मां सारथल में बहुत दिनों से मृतक बद्रीलाल काछी घर पर ही रह रहे थे। गिरफ्तार मुल्जिम रणजीत के विरूद्ध जिला झालावाड़ के थाना इकलेरा पर 01 प्रकरण चोरी, थाना घाटोली में लड़ाई झगड़े के 02 प्रकरण एवं थाना कोतवाली झालावाड़ में आर्म्स एक्ट 01 प्रकरण इस प्रकार कुल 04 प्रकरण दर्ज है।

गिरफ्तार आरोपी का विवरण

रणजीत पुत्र स्व० भंवरलाल जाति काछी उम्र 25 साल निवासी ल्हास थाना घाटोली जिला झालावाड़ हाल निवासी सारथल थाना सारथल जिला बारां।

कार्यवाही करने वाली पुलिस टीम

हत्याकांड का खुलासा करने वाली टीम में योगेश चौहान पु०नि० थानाधिकारी छीपाबड़ौद, धर्मपाल यादव थानाधिकारी थाना सारथल, राजेश मीना उ०नि० मय जिला विशेष टीम, जगदीश सिंह स०उ०नि० प्रभारी साईबर सैल, अजीत सिंह स०उ०नि० थाना सारथल, प्रेमाराम हैड कानि थाना सारथल, कमलेश कानि थाना सारथल, तेजपाल कानि० पुलिस थाना सारथल, विकाश कानि थाना हरनावदाशाहजी, सुजान सिंह कानि० थाना छीपाबडोद, महेन्द्र कानि० थाना सारथल, मोहन कानि० थाना सारथल, अरविन्द कानि थाना सारथल एवं रामनिवास कानि० थाना सारथल शामिल रहे।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story