बारां। राजकीय चिकित्सालय से 24 घंटे पहले हत्या के आरोप में 19 वर्ष से फरार आरोपी पांच पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए बारां चिकित्सालय की खिड़की तोड़कर पुनः फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु के निर्देशानुसार गठित डीएसटी पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए फरार हुए आरोपी को ग्वालियर से डिटेन कर लिया है।

खिड़की तोड़कर हुआ था फरार

उक्त फरार आरोपी पर ₹20000 का इनाम भी घोषित किया हुआ था। राजकीय चिकित्सालय से 24 घंटे पहले हत्या के आरोप में 19 वर्ष से फरार आरोपी पांच पुलिसकर्मियों को चकमा देते हुए बारां चिकित्सालय की खिड़की तोड़कर पुनः फरार हो गया था। ज्ञात हो कि उक्त आरोपी को छबड़ा जेल से बारां राजकीय चिकित्सालय में इसलिए लाया गया था कि उसने वहां पर सीने में दर्द होने की शिकायत की थी।

पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

बारां चिकित्सालय में मध्य रात्रि को यह पांच चालानी गार्डो को नींद की झपकी आने पर चिकित्सालय की खिड़की तोड़कर फरार हो गया था। इस लापरवाही के चलते पुलिस अधीक्षक ने पांचों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया था, अब इस उपलब्धि पर उन पर गिरी गाज भी राहत में तब्दील हो सकती है। स्पेशल टीम द्वारा फरार हुए आरोपी को ग्वालियर से डिटेन कर लिया गया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story