बारां : 30 साल तक साधु के वेश में छिपा हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हाईकोर्ट के आदेश के बाद टूटा रहस्य
बारां जिले में पुलिस ने 30 वर्षों से साधु का वेश धारण कर रह रहे हत्या के आरोपी रामभरोसा सिंह को गिरफ्तार किया। हाईकोर्ट ग्वालियर के आदेश पर की गई इस कार्रवाई में बारां और मध्यप्रदेश पुलिस का समन्वय सामने आया, जिससे एक पुराना हत्या मामला फिर सुर्खियों में आया।

बारां जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां हत्या के एक दोषी आरोपी को पुलिस ने लगभग तीन दशक बाद साधु के वेश में जीवन बिताते हुए गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर, मध्यप्रदेश के आदेश की पालना में की गई, जिससे 30 वर्षों से छिपा एक गंभीर अपराध का सच उजागर हुआ।
जिला पुलिस अधीक्षक बारां अभिषेक अंदासु ने बताया कि मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा थाना सदर बारां को अवगत कराया गया था कि माननीय उच्च न्यायालय ग्वालियर में अपील संख्या 6612/1999 में दिनांक 02.01.2018 को पारित निर्णय की पालना में प्रकरण संख्या 44/1993 (202/1993) थाना साडोरा जिला अशोकनगर, मध्यप्रदेश में अभियुक्तगण माधोसिंह शिकारी, निहालसिंह शिकारी, मोहन सिंह शिकारी, जुगराज सिंह शिकारी एवं रामभरोसा सिंह शिकारी को सजा भुगतने हेतु जेल भेजे जाने के आदेश जारी हुए हैं।
इसी क्रम में फरार अभियुक्त रामभरोसा सिंह शिकारी की गिरफ्तारी के लिए बारां पुलिस द्वारा विशेष टीम का गठन किया गया। यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बारां श्री राजेश चौधरी के सुपरवीजन एवं वृताधिकारी वृत बारां श्री हरिराम सोनी के नेतृत्व में की गई। टीम का नेतृत्व थाना सदर बारां के थानाधिकारी पु०नि० श्री हीरालाल ने किया।
गहन जांच और सूचना संकलन के बाद पुलिस टीम को सफलता मिली। गिरफ्तार आरोपी रामभरोसा सिंह पुत्र काशीराम, जाति शिकारी, निवासी देरशी, थाना साडोरा, जिला अशोकनगर, मध्यप्रदेश पिछले करीब 30 वर्षों से हीकड गांव में नदी के किनारे बने एक आश्रम में साधु बनकर रह रहा था। वह महाराज का वेश धारण कर सेवा-पूजा में लीन रहकर समाज की नजरों से अपने अपराध को छिपाए हुए था।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत रूप से मध्यप्रदेश पुलिस के सुपुर्द किया, ताकि उसे न्यायालय के आदेशानुसार सजा भुगतने हेतु जेल भेजा जा सके। इस पूरी कार्रवाई में थाना सदर बारां के सउनि श्री अब्दुल फरीद, कानि० 1210 श्री सुरेश तथा कानि० 858 श्री रामबाबू की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
तीन दशकों तक कानून से बचता रहा एक हत्या का आरोपी अंततः सलाखों के पीछे पहुंचा। यह गिरफ्तारी न केवल पुलिस की सतत निगरानी और समन्वय का उदाहरण है, बल्कि यह भी दर्शाती है कि अपराध चाहे जितना पुराना क्यों न हो, कानून के हाथ अंततः दोषियों तक पहुंच ही जाते हैं।
- बारां में 30 साल बाद हत्या आरोपी गिरफ्तारसाधु का वेश बनाकर रह रहा हत्या का आरोपी बारांRam Bharosa Singh murder case Baranग्वालियर हाईकोर्ट आदेश पर गिरफ्तारीअशोकनगर हत्या प्रकरण 1993 आरोपी गिरफ्तारीBaran police arrested murder accused after 30 yearsसाधु बनकर छिपा हत्या दोषी गिरफ्तारBaran Sadar police major arrest newsMadhya Pradesh old murder case arrest30 years absconding murder convict arrestedहीकड गांव आश्रम साधु हत्या आरोपीBaran district crime news HindiAshoknagar murder case convict sent to jailHigh Court Gwalior murder appeal arrest news

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
