बारां। नगर निकाय चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व कलक्टर बालमुकुंद असावा ने शुक्रवार को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण व मतगणना केन्द्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों की टीम के साथ केन्द्र पर की जाने वाली आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की और बारिश की संभावित स्थिति को देखते हुए सुरक्षात्मक उपाय करने के निर्देश दिए।

जिला कलक्टर असावा ने महाविद्यालय परिसर और भवन के विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए पूरे परिक्षेत्र में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में उन्होंने पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु से सुरक्षा बलों की तैनातगी को लेकर चर्चा की और कड़े बन्दोबस्त रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिला कलक्टर ने परिसर में बेरिकेटिंग, टेंट व्यवस्था, पार्किंग स्थल, पेयजल, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, संग्रहण व वितरण काउंटर, स्ट्रांग रूम और कम्यूनिकेशन की कनेक्टिविटी सहित सभी व्यवस्थाओं पर चर्चा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्धता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए।

वहीं, राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रविवार को मतदान के लिए प्रयुक्त होने वाली ईवीएम की कमिशनिंग के कार्य को भी सजगता के साथ करने के लिए निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अंदासु, एडीएम भंवरलाल जनागल सहित संबंधित अधिकारी मौजूद थे। नगर निकाय चुनाव के तहत मतदान सामग्री वितरण, संग्रहण, मतगणना और ईवीएम कमिशनिंग से जुड़ी व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने तैयारियों को समय पर पूरा करने पर जोर दिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story