बारां नगर परिषद चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में विजयी सभी 18 वार्ड पार्षदों ने गुरुवार को पूर्व मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया से उनके श्रीजी चौक स्थित निजी आवास पर पहुंचकर आत्मीय भेंट की। इस दौरान भाया ने सभी नवनिर्वाचित पार्षदों से अपने दायित्वों के साथ जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प दोहराने का आह्वान किया।

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि उन्हें पूर्ण विश्वास है कि जनादेश का सम्मान करते हुए कांग्रेस के सभी पार्षद साथी नगर परिषद बारां में एक मजबूत एवं जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभाएंगे। उन्होंने कहा कि पार्षद जनहित से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाते हुए जनता की आवाज बनेंगे तथा कांग्रेस की विचारधारा और जनसेवा के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

इस अवसर पर बारां शहर कांग्रेस अध्यक्ष प्रशांत भारद्वाज, पूर्व उपसभापति नरेश गोयल पैंतरा सहित विभिन्न पदाधिकारी एवं सम्मानित कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया ने सभी पार्षद साथियों का स्वागत-सत्कार-अभिनंदन करते हुए कहा कि जनता का विश्वास हमारे साथ था, है और रहेगा। नवनिर्वाचित पार्षदों की भेंट के दौरान नगर परिषद में विपक्ष की भूमिका और जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प प्रमुख रूप से सामने आया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story