बारां: गेहूं, सरसों और चना खरीद पंजीयन नियमों में संशोधन हेतु ज्ञापन
किसान महापंचायत ने जनाधार और बैंक सर्वर त्रुटियों के कारण बाधित हो रही समर्थन मूल्य खरीद प्रक्रिया में सुधार हेतु जिला कलेक्टर को मांग पत्र सौंपा।

बारां जिला मुख्यालय पर जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह को गेहूं, सरसों और चना खरीद पंजीयन की समस्याओं के समाधान हेतु ज्ञापन सौंपते किसान महापंचायत के प्रतिनिधि।
बारां। किसान महापंचायत प्रदेश संयोजक सत्यनारायण सिंह के नेतृत्व में किसानों ने गेहूं, सरसों, चना की एमएसपी पर खरीद हेतु पंजीयन में आ रही समस्याओं के समाधान के लिए जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह को ज्ञापन सौंपा।
पंजीयन में आ रही मुख्य तकनीकी बाधाएं
- केंद्र व राज्य सरकार द्वारा नये नियम लागू करने से जनाधार कार्ड व जमाबंदी की नकल में सरनेम या अक्षर त्रुटि के कारण पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं।
- गत वर्षों में ऐसी समस्या नहीं आती थी; सैटलमेंट में राजस्व रिकार्ड की जमाबंदी में ऐसी त्रुटियां काफी तादाद में हुई हैं।
- बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की पंजीयन पोर्टल पर डिटेल नहीं डालने से इस बैंक से जुड़े किसानों के पंजीयन नहीं हो पा रहे हैं।
किसान महापंचायत की प्रमुख मांग
"किसान महापंचायत ने नये नियमों में छूट देने व बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से संबंधित किसानों की समस्याओं दूर करने की मांग की है।"
प्रतिनिधि मंडल की उपस्थिति
ज्ञापन सौंपने के दौरान प्रतिनिधि मंडल में निम्नलिखित सदस्य मौजूद रहे:
- जिला मंत्री नरेंद्र सुमन
- जिला कोषाध्यक्ष हेमराज
- युवा तहसील मंत्री विकास मीणा रामनगर
- युवा जिलामंत्री जितेन्द्र नागर
- जिला मीडिया प्रभारी अमिताभ सिंह

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
