बारां के सुंदलक-कोटड़ी सुंडा में करीब एक करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास, ग्रामीण सेवा शिविर में पट्टों का वितरण
बारां के सुंदलक और कोटड़ी सुंडा ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान करीब एक करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास, लोकार्पण और पट्टों का वितरण हुआ।

तस्वीर में बारां पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन (गुलाबी साफे में) अन्य भाजपा पदाधिकारियों और सहयोगियों के साथ एक विकास कार्य के लोकार्पण के दौरान लाल रिबन काटते हुए नजर आ रहे हैं।
बारां पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत सुंदलक एवं कोटड़ी सुंडा में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन ने लगभग एक करोड़ रुपये की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया तथा पूर्ण हो चुके विकास कार्यों का लोकार्पण किया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को पट्टों का भी वितरण किया गया।
कार्यक्रम देहात भाजपा अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी, कोयला मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पारेता, भाजपा कार्यालय मंत्री धीरेंद्र नागर, देहात महामंत्री रविंद्र डागर एवं सत्यनारायण शर्मा के आतिथ्य में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों और भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
इस अवसर पर पंचायत समिति प्रधान मोरपाल सुमन ने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र लोगों से इन योजनाओं का अधिकतम लाभ उठाने का आह्वान किया।
भाजपा जिला प्रवक्ता योगेश राजोरा ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान भाजपा देहात अध्यक्ष अमरदीप सिंह केदाहेड़ी का जन्मदिन भी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने केक काटकर हर्षोल्लास के साथ मनाया तथा उन्हें शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में देहात उपाध्यक्ष सूरजमल नागर, किशन नागर, बलराम मेहता, रमेश नागर, देहात मंत्री राकेश सोहन, जितेंद्र नागर मंडोला, नरोत्तम गोढ़, कमलेश मीणा, अमित, दिनेश दाधीच, जोधराज सुमन, मुकेश गोचर, राधेश्याम गोचर, विनोद मेहता सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। ग्रामीण सेवा शिविर के दौरान विकास कार्यों के शिलान्यास, लोकार्पण और पट्टों के वितरण के साथ विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी ग्रामीणों तक पहुंचाई गई।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
