बारां। बारां-अटरु विधायक राधेश्याम बैरवा ने शहर के वार्ड नंबर 27 में लगभग 23 लाख रुपये की लागत से होने वाले इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन कर कार्य का शुभारंभ किया। इस अवसर पर शहर अध्यक्ष ओ.पी. पारेता, भाजपा नेता ओम सुमन, कैलाश शर्मा, ओम सारस्वत, वार्ड पार्षद धर्मेंद्र भार्गव, योगेश गौतम, शिवराज महावर सहित कई गणमान्य जन उपस्थित रहे। विधायक राधेश्याम बैरवा ने वार्ड नंबर 27 में ओम नागर के मकान से बबलू के मकान तक तथा सतेंद्र शर्मा और चेतन शर्मा की गली में स्वीकृत हुए 23 लाख रुपये की लागत के इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्यों का भूमि पूजन किया।

वार्डवासियों ने किया विधायक का भव्य स्वागत

भूमि पूजन के दौरान वार्डवासियों ने विधायक बैरवा का भव्य स्वागत एवं सम्मान कर आभार व्यक्त किया। समारोह को संबोधित करते हुए विधायक बैरवा ने कहा कि "बारां-अटरु विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।" उन्होंने विश्वास दिलाया कि क्षेत्र की प्रगति उनकी प्राथमिकता है।

भाजपा नेतृत्व में निरंतर जारी हैं विकास कार्य

विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और सांसद दुष्यंत सिंह के नेतृत्व में क्षेत्र में निरंतर विकास कार्य कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार जनहित के कार्यों को गति देने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story