बारां। भीषण गर्मी को देखते हुए ग्रामीण विकास विभाग के निर्देशानुसार जिला कलक्टर भंवरलाल जनागल ने महात्मा गांधी नरेगा श्रमिकों के कार्य समय में बदलाव के निर्देश जारी किए हैं। इस निर्णय के तहत अब श्रमिकों का कार्य समय सुबह 6 बजे से दोपहर 2 बजे तक निर्धारित किया गया है, जबकि एक घंटा विश्राम काल सुबह 10 बजे से 11 बजे तक रहेगा।

यह व्यवस्था 23 अप्रैल से लागू कर दी गई है और राज्य सरकार के आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि श्रमिकों की सुविधा और स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है, ताकि तेज गर्मी के प्रभाव को कम किया जा सके।

साथ ही यह भी निर्देश दिए गए हैं कि यदि किसी श्रमिक समूह द्वारा निर्धारित समय से पूर्व टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लिया जाता है, तो वे मेट के पास उपलब्ध मस्टररोल में कार्य की माप टास्क प्रपत्र में अंकित करवाकर तथा समूह के मुखिया के हस्ताक्षर के बाद कार्य स्थल छोड़ सकते हैं।

प्रशासन के इस निर्णय को नरेगा श्रमिकों के लिए महत्वपूर्ण राहत के रूप में देखा जा रहा है, जो भीषण गर्मी के बीच कार्य परिस्थितियों को अधिक सुरक्षित और अनुकूल बनाएगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story