बारां शहर के व्यापारी सतीश गौड़ के अपहरण कांड में पुलिस, जिला प्रशासन और नगर परिषद की त्वरित व प्रभावशाली कार्रवाई के बाद हालात में बड़ा मोड़ आया है। बदमाशों के खिलाफ सख्ती दिखाते हुए बुधवार को आरोपी के मकान को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कर दिया गया, जिसके बाद व्यापार महासंघ ने प्रस्तावित गुरुवार का बारां बंद निरस्त कर दिया और प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

घटना के विरोध में बारां व्यापार महासंघ ने 27 अप्रैल सोमवार को सांकेतिक बंद रखते हुए पुलिस प्रशासन को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया था। महासंघ ने स्पष्ट चेतावनी दी थी कि यदि निर्धारित समय में आरोपियों की गिरफ्तारी और फिरौती की रकम बरामद नहीं हुई तो गुरुवार को व्यापक स्तर पर बंद किया जाएगा। इस संदर्भ में व्यापार संघ ने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर स्थिति से अवगत कराया था।

बुधवार को ही प्रशासन ने सख्त कदम उठाते हुए आरोपी के मकान पर बुलडोजर कार्रवाई कर अपराधियों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया। इस कार्रवाई को लेकर व्यापार महासंघ ने कहा कि इससे व्यापारियों और आम नागरिकों में भयमुक्त वातावरण बना है और कानून-व्यवस्था के प्रति विश्वास मजबूत हुआ है।

व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा बाटा ने बताया कि अपहरण कांड में आरोपियों की गिरफ्तारी और फिरौती की राशि की बरामदगी की मांग को लेकर यह आंदोलन शुरू किया गया था। प्रशासन की कार्रवाई के बाद गुरुवार का प्रस्तावित बंद निरस्त कर दिया गया है।

महासंघ ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, गृहमंत्री, सांसद दुष्यंत सिंह, विधायक राधेश्याम बेरवा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश सिंह सिकरवार, कार्यवाहक जिला कलेक्टर भंवरलाल जनागल, जिला पुलिस अधीक्षक अभिषेक अंदासु, एडिशनल एएसपी राजेश चौधरी, डीएसपी हीरिराम सोनी, आईपीएस भजनलाल, चार कोतवाल हीरालाल पूनिया सहित पुलिस प्रशासन, जिला प्रशासन और नगर परिषद प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

इस दौरान व्यापार महासंघ के अध्यक्ष योगेश कुमरा, देवकीनंदन बंसल, ललित मोहन खंडेलवाल, विमल बंसल, वेद प्रकाश टक्कर, सेन कुमार अदलक्खा, राकेश जैन, मनीष लश्करी, सुदर्शन झाम्ब, अशोक तनेजा, प्रशांत विजय, अश्वनी बंसल, महासचिव कन्हैया लाल चित्तौड़ा, शंकर महेश्वरी, नरेश नंदवाना, उपाध्यक्ष नरेश खंडेलवाल, कमलेश जैन, आनंद बंसल, भानु पोरवाल, आसिफ भाई, जीतेन्द्र अदलक्खा, संजय शर्मा, महेंद्र शर्मा कस्तूरी, नरेंद्र बोरिना, शालू गेरा, संजय गुप्ता, दिलीप चौबे, हरिओम अग्रवाल, कुलदीप सिंह, हरीश शर्मा, पृथ्वीराज मीणा, गुलशन अदलक्खा, अवधेश शर्मा, सारांश बंसल, अर्पित जैन, सतीश कालरा, योगेश गॉड, रामनारायण चंदेल, योगेंद्र कसेरा, हर्षित जैन, चंचल शर्मा, हरीश शर्मा, मनोज पिपलानी, मनोज बाठला, पुनीत कुमरा, राहुल कुमरा, महेंद्र पिपलानी, पदम पिपलानी सहित अन्य व्यापारियों ने प्रशासन की कार्रवाई पर हर्ष व्यक्त किया।

व्यापार महासंघ और आमजन ने इस कार्रवाई को अपराधियों के विरुद्ध कड़ा संदेश बताते हुए कहा कि इससे न केवल भय का माहौल खत्म हुआ है, बल्कि पुलिस और प्रशासन के प्रति विश्वास भी और अधिक मजबूत हुआ है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story