बारां: माली सैनी समाज ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीना का किया स्वागत
नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने समाज की समस्याओं के समाधान और अंता में महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क व मूर्ति स्थापना का आश्वासन दिया।

बारां में आयोजित स्वागत समारोह के दौरान नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीना को साफा पहनाकर सम्मानित करते माली सैनी महासभा के पदाधिकारी और गणमान्य अतिथि।
बारां। माली सैनी महासभा के जिला महामंत्री मांगीलाल सुमन ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि माली सैनी समाज ने कांग्रेस के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष हंसराज मीना का साफा बंधवा कर और माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।
उपस्थित गणमान्य अतिथि
- पटेल रामगोपाल सैनी (जिलाध्यक्ष, माली सैनी महासभा)
- छीतरलाल सुमन
- मांगीलाल सुमन (जिला महामंत्री)
- बृजमोहन दीवाली
- दौलत सुमन कूंडी
- गजेंद्र सुमन मिर्जापुर
- प्रमोद सुमन माथना
- गजानंद सुमन
जिलाध्यक्ष हंसराज मीना का संबोधन
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीना ने समारोह को संबोधित करते हुए समाज के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने कहा:
"माली सैनी समाज की समस्याओं के लिए संघर्षशील रहूंगा। माली समाज मेरा परिवार है। 2028 में सब मिलकर अशोक गहलोत को चौथी बार मुख्यमंत्री बनाएंगे। गहलोत सरकार ने जो कार्य किए जनता उनको आज भी याद कर रही है।"
बारां जिले से भाजपा राजनीतिक पिच से आउट हो चुकी है।
भावी योजनाएं और मांगें
जिलाध्यक्ष ने समाज के हित में आगामी कदमों की जानकारी साझा की:
- अंता नगर में महात्मा ज्योतिबा फूले पार्क की स्थापना की जाएगी।
- पार्क में महात्मा ज्योतिबा फूले की मूर्ति लगाई जाएगी।
- राजस्थान सरकार से महात्मा ज्योतिबा फूले बोर्ड गठन की मांग की जाएगी।

Pratahkal Newsroom
प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
