बारां 5 मार्च। शहर के कोटा रोड स्थित न्यू सिविल लाइंस में सिविल लाइंस ब्यूटीज ग्रुप एवं महिला मंडल ने होली स्नेह मिलन समारोह विभिन्न प्रतियोगिताओं के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं विविध प्रतियोगिताएं

कार्यक्रम के दौरान महिला सदस्यों ने होली एवं फाग से संबंधित गीतों की प्रस्तुति बहुत ही आकर्षक ढंग से प्रस्तुत की। समारोह में अंताक्षरी, हाओजी, तंबोला तथा ज्ञान-विज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं सरप्राइज गेम सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इन प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन के पश्चात विजेताओं को प्रथम, द्वितीय, तृतीय और सांत्वना पुरस्कार वितरित किए गए।

उपस्थित महिला सदस्य

इस स्नेह मिलन के मौके पर प्रीति शर्मा, कमलेश पोरवाल, मंजू नागर, रितु गुप्ता, सुधा नंदवाणा, अनीता तंवर, मंजू सक्सेना, कुसुम गर्ग, चित्रलेखा जैन एवं श्वेता शर्मा आदि महिला सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story