बारां। महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा एवं राजस्थान प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय पर महिला कांग्रेस द्वारा रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया गया। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा ने किया।

केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और कड़ा विरोध

प्रदर्शन के दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रसोई गैस की लगातार बढ़ती कीमतों पर कड़ा विरोध जताया। जिलाध्यक्ष बृजेश बैरवा ने कहा कि रसोई गैस के दामों में लगातार हो रही वृद्धि से आम जनता, विशेषकर गृहिणियों पर आर्थिक बोझ बढ़ता जा रहा है। महंगाई के कारण आम परिवारों का बजट पूरी तरह बिगड़ गया है।

आम जनता को राहत देने की मांग

"उन्होंने सरकार से मांग की कि आम जनता को राहत देने के लिए रसोई गैस सिलेंडर के बढ़े हुए दामों को तुरंत कम किया जाए।" इस प्रदर्शन में बारां महिला कांग्रेस की कई पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और महंगाई के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story