बारां में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक मजबूती को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने और आगामी ‘सांसद चलो’ अभियान की तैयारियों पर रणनीति तय की गई।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह एवं प्रदेश प्रभारी दीप्ति सिंह के निर्देशानुसार बारां के श्रीजी चौक स्थित कांग्रेस कार्यालय में महिला कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक संपन्न हुई। बैठक का नेतृत्व प्रदेश प्रभारी संतोष भाकल ने किया, जबकि अध्यक्षता जिला अध्यक्ष श्रीमती बृजेश बैरवा ने की।

बैठक के प्रारंभ में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश प्रभारी संतोष भाकल का फूल-मालाएं पहनाकर एवं शॉल ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रभारी संतोष भाकल ने कहा कि महिला कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत और सक्रिय बनाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अधिक से अधिक महिलाओं को कांग्रेस से जोड़ने, संगठन का विस्तार करने तथा सामाजिक एवं राजनीतिक रूप से सक्रिय महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।

इस संगठनात्मक बैठक में जिला अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया। बैठक के दौरान महिला संगठन की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। साथ ही रिक्त पदों की जानकारी लेते हुए संगठन विस्तार और महिला नेतृत्व को सशक्त बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में 21 जुलाई से प्रारंभ हो रहे संसद के मानसून सत्र के दौरान अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के नेतृत्व में आयोजित होने वाले ‘सांसद चलो’ प्रदर्शन की तैयारियों एवं रणनीति पर भी विचार-विमर्श किया गया। जिला स्तर पर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रदेश महिला कांग्रेस की ओर से सभी जिला पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर उपस्थित होकर अधिक से अधिक संख्या में भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की गई।

बैठक के दौरान हस्ताक्षर अभियान एवं पोस्टकार्ड अभियान भी चलाया गया। अंत में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए महिला कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story