बारां: तेल फैक्ट्री क्षेत्र में पांच दिवसीय महाशिव पुराण कथा आज से शुरू
गुरु कृपा महिला मंडल द्वारा आयोजित इस पांच दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

बारां के तेल फैक्ट्री क्षेत्र में महाशिव पुराण कथा के शुभारंभ से पूर्व निकाली गई कलश यात्रा में उत्साह के साथ भाग लेतीं महिला श्रद्धालु।
बारां। जिला मुख्यालय के तेल फैक्ट्री क्षेत्र में पांच दिवसीय महाशिव पुराण कथा का आयोजन बुधवार से प्रारंभ होगा।
प्रवक्ता ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि कथा से पूर्व मंगलवार को तेल फैक्ट्री चौकी वाले हनुमान जी मंदिर से कलश यात्रा प्रारंभ होकर नगर निगम ऑफिस के पीछे दंडोतिया जी की बाड़ी में कथा स्थल पर पहुंची।
"कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाएं एवं भक्तगण शामिल हुए।"
महा शिव पुराण कथा का आयोजन गुरु कृपा महिला मंडल द्वारा किया जा रहा है। कथा का श्री गणेश आज से होगा।
संवाददाता: राजेंद्र शर्मा

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
