बारां में चेस थीम किटी का आयोजन, महिलाओं ने शतरंज के रंगों संग मनाया उत्सव
बारां में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति की चेस थीम किटी में महिलाओं ने प्रतियोगिताओं, आकर्षक सजावट और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया।

बारां में महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा आयोजित चेस थीम किटी पार्टी के दौरान कार्यक्रम में शामिल हुईं महिलाएं।
बारां। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा गुरुवार को एक निजी रेस्टोरेंट में चेस थीम किटी का आयोजन हर्षोल्लास और उत्साह के साथ किया गया। आयोजन में महिलाओं ने शतरंज की थीम पर आधारित सजावट, प्रतियोगिताओं और मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेकर उत्साह के रंग बिखेरे।
समिति संरक्षक मंजू गर्ग ने शतरंज से जुड़ी पौराणिक एवं ऐतिहासिक जानकारियां साझा करते हुए इसके महत्व पर प्रकाश डाला। समिति अध्यक्ष रिंकी बंसल ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन मेजबान सदस्य शिल्पा गर्ग, संगीता झालावाड़ी, शिल्पी झालावाड़ी, पूजा अग्रवाल एवं विनीता सिंघल द्वारा किया गया।
चेस थीम के अनुरूप पूरे हॉल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। शतरंज की गोटियों, ब्लैक एंड व्हाइट सजावट और विशेष सेल्फी प्रॉप्स ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। थीम के अनुरूप परिधानों में सजी महिलाओं ने यादगार तस्वीरें भी खिंचवाईं।
कार्यक्रम के दौरान कई रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। ‘काउंट द चेस पीस’ गेम में स्वाति प्रथम और गायत्री डालमिया द्वितीय रहीं। ‘सब्जियों के नाम खोजो’ प्रतियोगिता में सिल्की ने प्रथम तथा अंजू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं ‘चेस राउंड गेम’ में रोमा प्रथम और मनुजा द्वितीय स्थान पर रहीं।
शतरंज स्पेशल हाउजी में प्रथम फुल हाउस का पुरस्कार रेखा गोयनका को मिला। विभिन्न सरप्राइज गेम्स में सीमा गुप्ता, रोमा, सुरभि बंसल, खुशबू अग्रवाल एवं डिंपल विजेता रहीं।
इस अवसर पर समिति की अंजना गोयल, नेहा अग्रवाल, मनीशा गोयल, नेहा गुप्ता, रचना, दीप्ति, मनीशा जिंदल, स्नेहलता, नीलू, अंजना अग्रवाल, अलका जिंदल, चेतना मित्तल, हिमानी गोयल, नीलम, शीला, प्रिया, नीलिमा बंसल, नेहा जालान, रानी, सविता गर्ग, वैशाली गोयल, अंजली, राधिका, दीपिका मंगल, अनीता मित्तल, उमा गर्ग, आशा गुप्ता, नेहा गर्ग, मितिशा, सुलेखा, संतोष, किरण आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने चेस थीम किटी का भरपूर आनंद लिया। सभी मेजबान सदस्यों ने उपस्थित महिलाओं का आभार व्यक्त करते हुए उनके सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
