बारां। महाराजा अग्रसेन सेवा समिति द्वारा हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर एक भव्य एवं गरिमामय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने सफेद परिधान धारण कर व भगवा साफा पहनकर कार्यक्रम में सहभागिता निभाई, जिससे वातावरण पूर्णतः भारतीय संस्कृति और परंपरा के रंग में रंगा नजर आया।

सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व

समिति संरक्षक मंजू गर्ग ने कहा कि "चौत्र शुक्ल प्रतिपदा से ही हिंदू नव वर्ष का शुभारंभ होता है। इसी दिन महान सम्राट विक्रमादित्य द्वारा विक्रम संवत की स्थापना की गई थी। उसी ऐतिहासिक परंपरा के आधार पर प्रतिवर्ष हिंदू नव वर्ष हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।" समिति अध्यक्ष रिंकी बंसल ने बताया कि "हिंदू नव वर्ष हमारी संस्कृति और सभ्यता का आधार है, इसलिए प्रत्येक हिंदू को इसे उत्साहपूर्वक मनाना चाहिए।" उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को भी अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। समिति महामंत्री पूजा अग्रवाल ने कहा कि "कार्यक्रम का उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि सामाजिक जागरूकता और सांस्कृतिक मूल्यों को सुदृढ़ करना भी है।" ### नारी शक्ति और देशभक्ति की प्रस्तुतियां

कार्यक्रम में देशभक्ति गीतों पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किए गए। बेटियों को आत्मरक्षा के प्रति जागरूक करने हेतु एक प्रेरणादायक नाटिका तथा अहिल्याबाई की जीवनी पर भी एक आकर्षक नाटिका प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन मंजू गर्ग एवं नेहा अग्रवाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनीषा गोयल, मनुजा गोयल, स्वाति, संगीता झालावाड़ी, विनीता सिंघल, कविता जैन, डिम्पल, जीविका जैन, रेखा गोयंका, मीनाक्षी, ज्योति मित्तल, आशा बंसल, ज्योति जैन, दीप्ति अग्रवाल, मनीषा जिंदल, ज्योति गोयल, मिष्टी गोयल एवं वैभव गोयल सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को जीवंत और प्रभावशाली बना दिया।

सम्मान समारोह और सामूहिक उल्लास

कार्यक्रम के उपरांत सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करने हेतु उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही समिति संरक्षक मंजू गर्ग को उनके मार्गदर्शन, विशेष सहयोग एवं आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए विशेष प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह के दौरान सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से देशभक्ति एवं भगवा गीतों पर नृत्य किया तथा “जय श्री राम” के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। सभी ने आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ नव वर्ष की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर मंडल की अंजना गोयल, राखी, शिल्पा गर्ग, मीनाक्षी, खुशबू, अनिता, मंजू बंसल, रचना, कृष्णा, नीलिमा, चेतना, रीता, अंजू, सुलेखा, गायत्री, मनीषा गुप्ता, शीला सिंगल, नेहा गुप्ता, पूजा मित्तल, सविता गर्ग, रानी, शीला गोयल, तारा, रेणु, मीना गर्ग, सुरभि गोयल, दीपिका मंगल, सरिता गर्ग, प्रिया, रेखा गोयल, उमा, नेहा गर्ग, अलका, सुनीता गोयल, प्रियल आदि सदस्य उपस्थित रही।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story