बारां। महाराजा अग्रसेन की पावन जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोहों का आगाज 5 अक्टूबर से हो गया। अग्रवाल जागृति संगठन की ओर से जयंती के अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ वैष्णव पंचायत के अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, रामजी बोरिना विशाल, मंगल पियूष गर्ग, राकेश एवं धीरज मित्तल ने महाराजा अग्रसेन के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

अग्रवाल जागृति संगठन की संस्थापिका मंजू गर्ग एवं अध्यक्षा उर्मिला बंसल ने बताया कि 5 अक्टूबर को महिलाओं के लिए वन मिनट गेम्स सहित विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। महामंत्री हेमलता गर्ग ने बताया कि प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

मीडिया प्रभारी नीतू गुप्ता ने बताया कि आज के कार्यक्रम की प्रभारी मंजू बंसल एवं नीतू गर्ग रहीं। उनके मार्गदर्शन में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन कराया गया।

प्रतियोगिताओं में मीनू गोयल, उषा निरंजन गोयल, ज्योति मित्तल, मधु गर्ग, अंजना गोयल, डोली बंसल, साधना बंसल एवं ज्योति गोयल ने बाजी मारी। वहीं बच्चों की प्रतियोगिताओं में मिष्टी गोयल, यति अग्रवाल एवं जीविका अग्रवाल विजेता रहे। लकी ड्रॉ का पुरस्कार सविता मंगल के नाम रहा।

कार्यक्रम के दौरान महाराजा अग्रसेन जी के आदर्शों, समाज में एकता, सेवा एवं महिला-बाल प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने का संदेश भी दिया गया। जयंती समारोह को लेकर समाजजनों में खासा उत्साह देखने को मिला।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story