बारां। घरेलू गैस की आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और एलपीजी के दुरुपयोग पर रोक लगाने के लिए रसद विभाग ने जिले में बड़ा प्रवर्तन अभियान चलाया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के निर्देशानुसार जिले में एलपीजी के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के खिलाफ विशेष प्रवर्तन दल ने ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए कुल 44 प्रवर्तन कार्यवाहियों को अंजाम दिया और 71 गैस सिलेंडर जब्त किए।

प्रवर्तन दल की कार्रवाई के तहत बारां में 9 प्रवर्तन कार्यवाही कर 12 सिलेंडर जब्त किए गए। अंता में 2 प्रवर्तन कार्यवाही कर 7 सिलेंडर, मांगरोल में 9 प्रवर्तन कार्यवाही कर 12 सिलेंडर, सीसवाली में 2 प्रवर्तन कार्यवाही कर 2 सिलेंडर, किशनगंज में 7 प्रवर्तन कार्यवाही कर 10 सिलेंडर और शाहबाद में 2 प्रवर्तन कार्यवाही कर 5 सिलेंडर जब्त किए गए। इसके अलावा छबड़ा में 1 प्रवर्तन कार्यवाही कर 4 सिलेंडर तथा उपखण्ड अधिकारी छीपाबड़ौद द्वारा छीपाबड़ौद में 12 प्रवर्तन कार्यवाही कर 19 गैस सिलेंडर जब्त किए गए। इस प्रकार जिले में कुल 44 प्रवर्तन कार्यवाहियों के दौरान 71 गैस सिलेंडर जब्त किए गए।

कार्रवाई के दौरान बारां शहर में दिनेश कचौरी सेंटर तालाब पाड़ा, रामहेत चाय वाला माथना रोड, मदीना रेस्टोरेंट अंजूमन चौराहा, दैविक कैफे एवं जूस कॉलेज रोड, लखदातार रेस्टोरेंट प्रिया हॉस्पीटल के पास, महावीर भांग ठेका माथना चौराहा, करण टी स्टॉल, श्री कृष्णा चाय नमकीन कॉलेज रोड तथा देवकृपा दूध डेयरी पर प्रवर्तन किया गया। मांगरोल में रॉयल रेस्टोरेंट, माही सनराईज बैकर्स, मधु मिष्ठान भंडार, जोधपुर मिष्ठान भंडार, मोहम्मदी नोनवेज, कुणाल रेस्टोरेंट, शर्मा रेस्टोरेंट और सोनू रेस्टोरेंट पर कार्रवाई हुई। सीसवाली में लोकेश स्वीट्स और अपना रेस्टोरेंट को प्रवर्तन कार्रवाई के दायरे में लिया गया।

छीपाबड़ौद में अपनी चाय, गोविन्दलाल होटल, ग्रीन गार्डन ढाबा, याराना ढाबा, जसराज ढाबा, याराना टी स्टॉल, सांवरिया टी स्टॉल, रूकमणी फैमेली रेस्टोरेंट, दीपेश फास्ट फूड, कमलेश टी स्टॉल, पप्पू टी स्टॉल और महावीर टी स्टॉल पर कार्रवाई की गई। वहीं छबड़ा में एक हलवाई की दुकान पर भी प्रवर्तन कार्रवाई की गई।

जांच के दौरान आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 तथा एलपीजी (वितरण आपूर्ति विनियमन) आदेश 2000 का उल्लंघन पाए जाने पर विभागीय नियमानुसार जब्त गैस सिलेंडरों को नजदीकी गैस एजेंसी को सुपुर्द कर प्रकरण तैयार किए जा रहे हैं।

जिला रसद अधिकारी विश्वजीत सिंह ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि जिले में घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता है और नियमित एलपीजी आपूर्ति प्राप्त हो रही है। आम उपभोक्ता अनावश्यक भंडारण न करें तथा गैस के उपयोग में मितव्ययता बरतें। उन्होंने सोलर कुकर, इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हा जैसे वैकल्पिक साधनों के उपयोग की भी सलाह दी।

उन्होंने यह भी कहा कि एलपीजी के दुरुपयोग, अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग की सूचना मिलने पर नागरिक 181, 112 तथा उपभोक्ता मामलात की हेल्पलाइन नंबर 14435 और जिला कंट्रोल रूम 9549379480, 9571367159, 6376573554 पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। इस संयुक्त टीम में प्रवर्तन निरीक्षक रविन्द्र मील, संतोष कुमार मीना और रविन्द्र मीना शामिल रहे।

इस कार्रवाई ने जिले में एलपीजी के दुरुपयोग और कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन के सख्त रुख को स्पष्ट कर दिया है।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story