बारां/अटरू। ग्राम पंचायत कुड़ी में जी राम जी योजना के अंतर्गत मानव कल्याण सार्वजनिक सेवा समिति द्वारा संचालित स्वयंभू महादेव आश्रम परिसर में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम परम पूज्य स्वामी श्री कार्तिक गिरी महाराज के पावन सान्निध्य में संपन्न हुआ, जिसमें पर्यावरण संरक्षण और वृक्षों के महत्व का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में विकास अधिकारी, तहसीलदार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता करते हुए पौधारोपण किया। इस दौरान सभी ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की और अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संरक्षण का आधार ही नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर भी हैं। उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण का भी संकल्प लेने पर बल दिया।

कार्यक्रम के अंत में मानव कल्याण सार्वजनिक सेवा समिति ने सभी अतिथियों, अधिकारियों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया। समिति ने पर्यावरण संरक्षण के इस जनअभियान को निरंतर आगे बढ़ाने का आह्वान करते हुए सभी से पौधारोपण और वृक्ष संरक्षण में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story