बारां। शहर के सर्राफा बाजार और सदर बाजार के मध्य घंटाघर के समीप दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश को लेकर हुई चाकू बाजी की घटना में तीन जनों को गंभीर चोटें आई है, जिन्हें पहले बारां अस्पताल पहुंचाया जहां से उन्हें कोटा रैफर कर दिया गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

विवाद और जानलेवा हमला

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुरानी रंजिश को लेकर एक ही समाज के दो गुटों में गुरुवार को घंटाघर के समीप पहले कहां सुनी हुई और बाद में एक गुट ने दूसरे गुट के तीन जनों पर चाकू से वार कर गंभीर घायल कर दिया। स्थिति इतनी गंभीर थी कि लहू-लुहान हुए तीनों जाने इधर-उधर बचने के लिए दौड़ते रहे, जिनमें से एक जाना तो सड़क पर ही गिर गया।

पुलिस की कार्रवाई और उपचार

इसी बीच सूचना मिलने पर थाना कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई, जिसने लोगों की मदद से घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में पहुंचा जहां उनका प्राथमिक उपचार करके कोटा रैफर कर दिया गया है। उधर पांच जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किए जाने के पश्चात पुलिस वारदात को अंजाम देने वाले लोगों की तलाश कर रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों का बयान

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों में भारी दहशत देखी गई। प्रत्यदर्शियों ने बताया कि "यदि पुलिस मौके पर नहीं पहुंचती तो यह घटना और गंभीर हो सकती थी।" उधर, कोतवाली थाना पुलिस ने 5 जनों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देना शुरू कर दिया है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story