बारां में भारतीय किसान संघ ने तुलसा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की नहर में शीघ्र जल प्रवाह शुरू करने की मांग को लेकर जल संसाधन विभाग के अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार मीणा को अधीक्षण अभियंता के नाम ज्ञापन सौंपा। किसान संघ ने धान और अन्य फसलों को सूखने से बचाने के लिए नहर में पानी छोड़ने की मांग रखी।

जिला प्रचार प्रमुख बृजमोहन मेहता ने बताया कि किसानों की पानी की समस्या को लेकर प्रांत अध्यक्ष शंकर लाल नगर और जिला उपाध्यक्ष बंसीलाल नागर के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता मीणा को ज्ञापन दिया गया। किसान संघ पदाधिकारियों ने बताया कि तुलसा लिफ्ट सिंचाई परियोजना से दो दर्जन से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती है।

किसानों ने फसल की बुवाई कर दी है, लेकिन वर्तमान में फसल उगने के बाद मानसून की बेरुखी के कारण धान और अन्य फसलें सूखने लगी हैं। किसानों को सिंचाई के लिए पानी की सख्त जरूरत है। किसान संघ ने कहा कि पानी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और ओवर फ्लो होकर व्यर्थ बह रहा है। ऐसे में तुलसा लिफ्ट नहर में पानी छोड़कर किसानों की धान की फसल को सूखने से बचाने और व्यर्थ बह रहे पानी का सदुपयोग करने की मांग की गई।

इस संबंध में अधिशासी अभियंता महेंद्र कुमार मीणा से किसानों की विस्तृत चर्चा हुई। अभियंता मीणा ने कहा कि तुलसा लिफ्ट सिंचाई परियोजना की मोटर, स्टार्टर आदि को दिखवाकर दुरुस्त करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल वितरण समिति के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ 14 जुलाई को ही बैठक करने के बाद नहर की देखरेख के लिए 4-5 गार्ड की व्यवस्था के बजट आदि को लेकर अधीक्षण अभियंता से चर्चा की जाएगी।

अधिशासी अभियंता ने कहा कि तुलसा लिफ्ट नहर में शीघ्र पानी छोड़कर किसानों को राहत देने का प्रयास किया जाएगा। ज्ञापन देते समय डाबरी नक्की निवासी किसान हेमराज नागर, 6 नंबर माइनर अध्यक्ष ग्राम समिति अध्यक्ष शाकिर मोहम्मद, चहेड़िया निवासी धनराज पारेता, कौशल पारेता, मिर्जापुर निवासी मेघराज मीणा, दिनेश शर्मा, बैगना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story