बारां। खंडेलवाल महिला मंडल की महिलाएं गणगौर पर बड़े उल्लास से पब्लिक पार्क से रवाना होकर फूल पत्ती से कलश सजाकर सिर पर रखे हुए शोभायात्रा बैंड बाजे के साथ गणगौर के गीत गाते हुए खंडेलवाल धर्मशाला पहुंची। सचिव शिमला सेठी ने बताया कि सभी महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर आई।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं गणेश वंदना

कार्यक्रम के शुभारंभ में सबसे पहले आध्या सेठी से गणेश वंदना पर डांस प्रस्तुत करवाया गया। इसके पश्चात महोत्सव में बहुत सारी प्रतियोगिताएं करवाई गई।

प्रतियोगिता के परिणाम और विजेताओं के नाम

प्रथम कलश सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम कृष्णा सेठी, द्वितीय राधे मेहता, तृतीय सरोज सरोया रही। दूसरी प्रतियोगिता गणगौर पूजा नाटक में प्रथम टीम-उमा रावत, सुधा रावत, मीना रावत और द्वितीय टीम-सीमा खंडेलवाल, प्रियंका खंडेलवाल रही। तृतीय प्रतियोगिता-नृत्य कपल जोड़ी में प्रथम-कृष्णा सेठी और वंशिता खंडेलवाल, द्वितीय-शिवानी टोडवाल, खुशी टोडवाल, तृतीय- नीतू पाटौदी, सरोज सरोया और मधु लाभी और राधे मेहता रही।

विशेष पुरस्कार एवं निर्णायक मंडल

बेस्ट एक्शन में अभिलाषा टोंडवाल, बनी ठनी गणगौर प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार उमा रावत, मुस्कुराती गणगौर में सरिता दुसाद, सोनल मेहता को मिला। बेस्ट ईसरजी में 6 लोगों ने भाग लिया जिसमें प्रथम-मीनू सेठी और सीमा खंडेलवाल रही। इसर प्रतियोगिता और डांस प्रतियोगिता में सांत्वना पुरस्कार उषा खंडेलवाल और वर्षा केदावत, टीना सेठी और मीनू सेठी, पिंकी टोडवाल और प्रियंका सोखिया, सोनू दुसाद और बच्चों में डांस के लिए वंशिका केदावत को दिया गया। पूरे कार्यक्रम की प्रतियोगिता का निर्णायकगण की भूमिका चंदा ठाकुरिया और गीता खंडेलवाल ने निभाई।

कार्यक्रम का संचालन एवं उपस्थिति

कार्यक्रम का संचालन प्रियंका खंडेलवाल ने किया। सचिव शिमला सेठी ने बताया कि कार्यक्रम में अनु दुसाद, शारदा सरोया, मनोरमा सोखिया, उमा काठ, गीता बीमवाल, रुचि ठाकुरिया, माधुरी खंडेलवाल, रतन दुसाद, कविता ठाकुरिया, अनीता टोडवाल, सुशीला सेठी, सुनीता सेठी, मंजू केदावत, भानु सरोया, सावित्री ठाकुरिया और कई महिलाएं उपस्थिति रही। सचिव शिमला सेठी ने जानकारी देते हुए कहा कि "सभी महिलाएं पारंपरिक राजस्थानी वेशभूषा में सज धज कर आई" और उत्सव को धूमधाम से मनाया।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story