बारां: खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप ने मनाया गणगौर महोत्सव, विभिन्न प्रतियोगिताओं का हुआ आयोजन
बारां में खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप द्वारा आयोजित गणगौर पर्व में महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में भाग लिया और बनी-ठनी सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में प्रतिभा दिखाई।

बारां में आयोजित गणगौर महोत्सव के दौरान ईसर-गौर की पूजा करतीं खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप की महिलाएं और प्रतियोगिता की विजेता प्रतिभागी।
बारां। खंडेलवाल क्रिएटिव ग्रुप द्वारा गणगौर पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया गया। ग्रुप अध्यक्ष चंदा ठाकुरिया ने बताया कि गणगौर पर्व कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रुप सचिव लवली दूसाद द्वारा इस भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उत्सव के दौरान पारंपरिक गीतों और उल्लास के बीच विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें समाज की महिलाओं ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिताओं में दिखा उत्साह और प्रतिभा का संगम
कार्यक्रम के दौरान आयोजित की गई प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। "बनी-ठनी गणगौर प्रतियोगिता में शिल्पा ठाकुरिया ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, बीना दुसाद ने द्वितीय स्थान व तृतीय स्थान मधु लाबी ने प्राप्त किया।" वहीं ईसर-गणगौर जोड़ी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मधु व तनु लाभी रहीं, जबकि द्वितीय स्थान शिल्पा ठाकुरिया व बिना दुसाद ने प्राप्त किया। इसी क्रम में जलेरी सजाओ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान राधे खंडेलवाल, द्वितीय स्थान सरोज सिरोया व तृतीय स्थान पर शिल्पा ठाकुरिया रहीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और व्यंजनों का आनंद
इस महोत्सव में निर्णायक यानी जज की भूमिका कृष्णा सेठी व मीना रावत ने निभाई। कार्यक्रम में सभी महिलाओं ने गणगौर के गीतों पर सामूहिक नृत्य करके कार्यक्रम का आनंद लिया। गणगौर कार्यक्रम में हैप्पी गणगौर गेम में प्रथम स्थान कृष्णा सेठी व द्वितीय स्थान तनु लाभी ने प्राप्त किया। उत्सव के मुख्य आकर्षण में "सभी महिलाएं गणगौर के गीत गाते हुए जलेरी भरकर लाई और ईसर गणगौर को सर पर रखकर घुमाया गया।" सभी ने एक-दूसरे को गणगौर पर्व की बधाई दी व स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
समाज की महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति
इस दौरान कार्यक्रम में टीना ठाकुरिया, रुचि ठाकुरिया, सरोज सिरोया, माधुरी खंडेलवाल, बिना दुसाद, मीनू सेठी, मीना रावत व राधे खंडेलवाल सहित कई महिलाओं ने भाग लिया। सभी ने मिलकर इस उत्सव को यादगार बनाया और राजस्थानी संस्कृति की परंपराओं का निर्वहन किया।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
