बारां में विद्यालयी विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के प्रहरी बनकर दिए मतदाता जागरूकता के संदेश
केलवाड़ा के महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में आयोजित स्वीप कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने लोकतंत्र के प्रहरी बनने की शपथ ली और ऑनलाइन मतदाता पंजीयन की प्रक्रिया सीखी।

तस्वीर में केलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के प्रांगण में शिक्षक और विद्यार्थी हाथ आगे कर मतदाता शपथ लेते हुए नजर आ रहे हैं।
बारां। जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) बालमुकुंद असावा एवं सीइओ व नोडल अधिकारी स्वीप राजवीर सिंह चौधरी के निर्देशन में केलवाड़ा स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में स्वीप कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के दौरान ईएलसी का पुनर्गठन किया गया, स्वीप प्रभारी अमित भार्गव ने नवगठित कार्यकारिणी को लोकतंत्र सशक्तिकरण एवं मतदाता जागरूकता का प्रचार-प्रसार करने की शपथ दिलाकर कहा कि विद्यार्थी देश के लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी होते हैं, वे स्वयं संविधान, कानूनी अधिकारों और देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझते हैं तथा विभिन्न मंचों के माध्यम से अपने साथियों और समाज को उनके मौलिक अधिकारों, सरकारी नीतियों और मतदान के प्रति जागरूक करते हैं। प्रभारी भार्गव ने बताया कि निर्वाचन आयोग द्वारा 17 प्लस के युवाओं को मतदाता सूची में अपना पंजीकरण करवाने की सुविधा दी है, उन्होंने भावी मतदाताओं को ईसीआई नेट ऐप द्वारा मतदाता सूची में ऑनलाइन प्रक्रिया से पंजीयन करने की जानकारी दी गई, वही ईपिक नंबर या ईपिक पर दिए गए बार व क्यूआर कोड या अपने मोबाइल नंबर की सहायता से मतदाता सूची में अपना नाम तथा अपने मतदान केंद्र का पता करने की प्रक्रिया समझाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को निर्वाचन संबंधी जानकारी देने के उद्देश्य से तैयार की गई लोकसभा चुनाव 2019 फिल्म भी दिखाई गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य भावी मतदाताओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नागरिक कर्तव्यों और चुनावी प्रक्रिया के प्रति जागरूकता पैदा करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बनाकर जागरूकता का संदेश दिया। ईएलसी प्रभारी हरिओम राठौर ने बताया कि ईएलसी की कार्यकारिणी में महिमा राठौर को अध्यक्ष तथा संजना मेहता को उपाध्यक्ष सहित 18 विद्यार्थियों का सक्रिय सदस्य के रूप में चयन किया गया, कार्यक्रम में कार्यवाहक प्रधानाचार्य मनीष कुमार नागर, सहायक प्रभारी ईएलसी भगवान सिंह, स्वीप सदस्य रामचरण मीणा, स्टाफ सदस्य एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
