बारां। जिले के कवाई क्षेत्र में ग्रामीणों ने पर्यावरण और स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं को लेकर अडानी परियोजना के खिलाफ विरोध जताते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया। ग्रामीणों का कहना है कि Adani Group के थर्मल पावर प्लांट से आसपास के गांवों में प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे लोगों के स्वास्थ्य और खेती पर असर पड़ रहा है।

हनिहेड़ा में एकजुट हुए ग्रामीण, स्वास्थ्य और खेती पर जताई चिंता

क्षेत्र के कई ग्रामीण हनिहेड़ा में एक स्थान पर एकत्र हुए। इस वक्त रुद्र प्रताप सिंह भकरावदा, तरुण मीणा, जुगल नागर, रामस्वरूप गुजर और दिलखुश सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे और "स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन और प्रदूषण मुक्त भविष्य" की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। ग्रामीणों ने स्पष्ट रूप से कहा कि परियोजना से प्रभावित गांवों की पूरी जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए और स्थानीय लोगों की सहमति के बिना किसी प्रकार का विस्तार कार्य नहीं किया जाना चाहिए।

प्रशासन से सख्त नियमों की मांग और आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की कि पर्यावरणीय नियमों का सख्ती से पालन कराया जाए तथा आसपास के गांवों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दी जाए। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे और उन्होंने अपने हस्ताक्षर कर विरोध दर्ज कराया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा। लोगों ने कहा कि अब ये अभियान हर गाँव में चलेगा।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story