बारां। सावन मास में भगवान शिव की आराधना के बीच 17 अगस्त सोमवार को बारां जिले में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन होगा। अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया भगवान नागेश्वर धाम, नागदा महादेव के पवित्र कुण्ड से जल लेकर श्रद्धालुओं के साथ कावड़ यात्रा के रूप में अन्ता मंडी प्रांगण स्थित भगवान नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे। यहां पवित्र जल से भगवान नर्वदेश्वर का महाभिषेक किया जाएगा।

धार्मिक आयोजन के तहत 17 अगस्त सोमवार को दोपहर 2.00 बजे बारां जिले के प्रसिद्ध एवं श्रद्धा के प्रमुख केन्द्र भगवान नागेश्वर धाम, नागदा महादेव से कावड़ यात्रा शुरू होगी। कावड़ यात्रा के दौरान अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया समेत सैकड़ों कावड़िए एवं श्रद्धालु नागदा स्थित पवित्र कुण्ड से जल लेकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

लक्ष्मणदास जी महाराज, आश्रम किशन पुरी-सीसवाली ने बताया कि सावन मास के इस पावन अवसर पर अन्ता विधायक एवं पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया अपने धार्मिक साथियों एवं श्रद्धालुओं के साथ भगवान नागदा महादेव की पूजा-अर्चना एवं महाभिषेक करेंगे। इसके बाद नागदा के पवित्र कुण्ड से गंगाजल लेकर कावड़ यात्रा के रूप में श्रद्धालुओं के साथ प्रमोद भाया मंडी प्रांगण, अन्ता स्थित भगवान नर्वदेश्वर महादेव मंदिर पहुंचेंगे।

अंता मंडी प्रांगण में कावड़ यात्रा के पहुंचने के बाद विधि-विधान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के साथ भगवान नर्वदेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया जाएगा। सावन मास में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम के दौरान भगवान शिव की आराधना और कावड़ यात्रा का आयोजन श्रद्धालुओं के लिए प्रमुख आकर्षण रहेगा।

कावड़ यात्रा एवं महाभिषेक कार्यक्रम के उपरान्त उपस्थित श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण किया जाएगा।

Pratahkal Newsroom

Pratahkal Newsroom

प्रातःकाल न्यूज़-रूम, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, समयबद्ध और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा न्यूज़-रूम राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story