बारां के कलमन्डा में विराट हिन्दू सम्मेलन और भव्य कलश यात्रा का आयोजन
तालाब वाले हनुमान जी मंदिर से शुरू हुई शोभा यात्रा में मातृशक्ति की भागीदारी और नितेश सिंह का संबोधन प्रमुख रहा।

बारां के कलमन्डा में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन के दौरान तालाब वाले हनुमान जी मंदिर परिसर में मंचासीन संतगण और मुख्य वक्ता नितेश सिंह।
शहर के समीप कलमन्डा में हिन्दू सम्मेलन का आयोजन किया गया। आयोजन समिति से सोनू कुमार ने बताया कि इस विराट हिन्दू सम्मेलन की शुरुआत भव्य कलश यात्रा व शोभा यात्रा के साथ हुई।
भव्य कलश एवं शोभा यात्रा
- कलश व शोभायात्रा तालाब वाले हनुमान जी प्रारंभ होकर डीजे के साथ भगवा पताकाओं को लहराते हुये सम्पूर्ण गांव से निकली।
- जिसमे ग्रामवासियों ने भारतमाता पर पुष्पवर्षा की।
धर्म सभा एवं अतिथि परिचय
तालाब वाले हनुमान जी के परिसर में धर्म सभा सम्पन हुई। मंच पर निम्नलिखित महानुभाव उपस्थित रहे:
- सन्त बालकदास जी
- संत पवन दास जी महाराज
- पूरन चौरसिया (विभाग शारीरिक प्रमुख, राष्ट्रीय सेविका समिति)
- नितेश सिंह (मुख्य वक्ता)
मुख्य वक्ता का उद्बोधन
मुख्य वक्ता नितेश सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि:
"इस सोए हुए हिन्दू समाज मे जागृति की आवश्यकता है और यह काम मातृशक्ति द्वारा सम्भव है। नारी केवल घर की सीमाओं तक ही सीमित नहीं रहती; उसकी भूमिका समाज और राष्ट्र की प्रगति में भी व्यापक है। नारी, एक माँ के रूप में, बच्चों को नैतिकता, शिक्षा और संस्कार प्रदान करती है।"
कार्यक्रम का समापन
उद्बोधन के बाद भारत माता की महाआरती की गई कार्यक्रम समापन के बाद प्रसाद का वितरण किया गया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
