बारां। स्थानीय गायत्री मंदिर में ज्योतिष, वास्तु, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा संस्थान के तत्वावधान में भव्य समारोह आयोजित कर 'श्री गायत्री दैनिक पंचांग कैलेंडर' का गरिमामय विमोचन किया गया। संस्थान के अध्यक्ष एवं सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य डॉ. सुगन नागर के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जिले की विभिन्न विभूतियों का समागम हुआ, जहां भारतीय संस्कृति और सनातन परंपराओं के संवर्धन पर बल दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में अंतरराष्ट्रीय हास्य कवि डॉ. सुरेंद्र यादवेन्द्र एवं एमिनेंट एजुकेशन ग्रुप की निदेशक सुधीरा शर्मा उपस्थित रहीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में स्वतंत्रता सैनी (हेड कांस्टेबल) ने शिरकत की। समारोह की अध्यक्षता संस्थान के संरक्षक एवं आयुर्वेद विभाग के पूर्व उपनिदेशक डॉ. पी.डी. शर्मा ने की, वहीं मंच का कुशल संचालन कवि नाथूलाल निर्भय द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान की जिला संयोजिका द्वारा अतिथियों को कुमकुम-चंदन का तिलक लगाकर, पुष्पहार पहनाकर एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर आत्मीय स्वागत के साथ किया गया।

इस अवसर पर संस्थान ने निस्वार्थ भाव से सेवा करने वाले दैवज्ञों और समाजसेवियों को सम्मानित किया। इसी कड़ी में केलवाड़ा के समाजसेवी एवं रक्तदाता दुर्गा प्रसाद प्रजापति को उनके उत्कृष्ट मानवीय कार्यों के लिए 'बारां गौरव रत्न' से अलंकृत किया गया। उन्हें यह सम्मान 'नर सेवा ही नारायण सेवा' के संकल्प को चरितार्थ करने के लिए प्रदान किया गया है। ज्योतिषाचार्य डॉ. नागर ने ज्योतिष को विज्ञान की भांति प्रामाणिक और सटीक बताते हुए इसकी महत्ता प्रतिपादित की। डॉ. सुरेंद्र यादवेन्द्र और सुधीरा शर्मा ने कैलेंडर की सराहना करते हुए कहा कि इसमें भारतीय व्रत-त्योहारों का विवरण अत्यंत प्रामाणिकता के साथ दिया गया है, जो प्रत्येक सनातनी के लिए उपयोगी सिद्ध होगा। स्वतंत्रता सैनी ने संस्थान को हर संभव सहयोग देने का आह्वान किया। इस भव्य आयोजन में गजेंद्र नागर, कैलाश मेवाड़ा, ब्रजगोविन्द टेलर, प्रेमचंद गुप्ता, गंगाराम माली, पवन प्रजापति, सविता नागर, प्रमिला गौड़, किरण गोस्वामी, भगवती सहित सैकड़ों धर्मप्रेमी उपस्थित रहे, जिन्होंने भारतीय नववर्ष के इस उपलक्ष्य को हर्षोल्लास के साथ मनाया

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story