बारां। माली सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी संघ एवं माली सैनी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती हर्षाेल्लास से मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान समाज के विभिन्न संगठनों और गणमान्य नागरिकों ने एकत्रित होकर ज्योतिबा फुले के महान योगदान को याद किया।

शिक्षा और सामाजिक सुधार पर दिया जोर

कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष आत्मकल्याण सुमन एवं महासंघ अध्यक्ष कैलाशचंद सुमन ने संयुक्त प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि "महात्मा ज्योतिबा फुले के आदर्शों को आत्मसात कर जीवन में आगे बढ़ने का संकल्प लिया।" भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष नंदलाल सुमन ने बताया कि "महात्मा ज्योतिबा फुले ने वंचित समाज को आगे बढ़ाने के लिए शिक्षा पर जोर दिया तथा सत्यशोधक समाज की स्थापना कर सभी वर्गों को आगे बढ़ने का काम किया।" बारां पंचायत समिति के प्रधान मोरपाल सुमन ने बताया कि ज्योतिबा फुले ने समाज को संगठित कर महिला शिक्षा पर विशेष जोर दिया तथा सबको ज्योतिबा फुले के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया।

समाज बंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में सीताराम सुमन, राजकुमार सुमन, शिवनारायण सुमन, क्षेत्रपाल सुमन, कन्हैयालाल सुमन, रामप्रसाद सुमन, राजमल सुमन, राजेंद्र वकील, मुकेश केरवलिया, मुरारीलाल सुमन, बद्रीलाल ट्रेलर, मुरलीधर सुमन, रामगोपाल सुमन, रामस्वरूप सुमन, तेजकरण सुमन, गिरिराज सुमन, नरेंद्र सुमन, प्रमोद सुमन, जितेंद्र सुमन, मनोज सुमन, ईश्वर सुमन, लक्ष्मीचंद सुमन, छोटूलाल सुमन, रामराज सुमन, स्वतंत्रता सैनी, जुगल किशोर अजमेर आदि समाज बंधुओं ने भाग लिया। माली सैनी समाज कर्मचारी अधिकारी संघ एवं माली सैनी महासंघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज की एकता और प्रगति पर विशेष चर्चा की गई।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story