बारां दौरे के दौरान राजस्थान सरकार के नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से सवाल पूछने से कुछ पत्रकारों को कथित रूप से रोके जाने की घटना को लेकर जिले के पत्रकारों में व्यापक आक्रोश व्याप्त है। पत्रकारों ने इस घटनाक्रम को लोकतांत्रिक व्यवस्था और प्रेस की स्वतंत्रता के विरुद्ध बताते हुए इसकी कड़ी निंदा की है।

पत्रकारों के अनुसार वे शहर की सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, घर-घर कचरा संग्रहण, जर्जर सड़कों की स्थिति, जलभराव की समस्या, पट्टों के वितरण में कथित अनियमितताओं तथा नगर परिषद में व्याप्त भ्रष्टाचार सहित विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर मंत्री झाबर सिंह खर्रा का पक्ष जानना चाहते थे। आरोप है कि शहरी शिविर के दौरान कुछ लोगों ने बीच में हस्तक्षेप करते हुए पत्रकारों को सवाल पूछने से रोकने का प्रयास किया। इस घटना से आहत जिले के पत्रकारों ने एकजुट होकर नाराजगी व्यक्त की।

जिला प्रेस क्लब अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार दिलीप शाह, ललितमोहन खंडेलवाल, घनश्याम दाधीच, राजेंद्र शर्मा, राकेश गुप्ता, लक्ष्मण वर्मा, लक्ष्मीचंद नागर, योगेश गुप्ता, राधेश्याम शर्मा, रितेश शर्मा, वीरेंद्र सिंह बना, विष्णु भारद्वाज, सीबी पंकज, बृजेश पारेता, राजेश पंकज, हकीम पठान, बृजेश यादव, दीपांशु गेरा सहित अन्य पत्रकारों ने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ हैं और जनता की समस्याओं को जनप्रतिनिधियों तथा सरकार तक पहुंचाना उनका दायित्व है।

पत्रकारों ने कहा कि किसी मंत्री या जनप्रतिनिधि से जनहित से जुड़े मुद्दों पर सवाल पूछना मीडिया का अधिकार ही नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक जिम्मेदारी भी है। उनका कहना है कि पत्रकारों को सवाल पूछने से रोकना न केवल प्रेस की स्वतंत्रता का हनन है, बल्कि जनता के जानने के अधिकार पर भी प्रतिकूल प्रभाव डालता है।

पत्रकारों ने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में मीडिया कर्मियों के साथ इस प्रकार का व्यवहार दोहराया गया तो पत्रकार संगठन एकजुट होकर इसका विरोध करेंगे। उन्होंने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से मीडिया के अधिकारों और गरिमा का सम्मान सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई, ताकि लोकतंत्र की मूल भावना कायम रह सके।

Rajendra Sharma, Baran

Rajendra Sharma, Baran

नाम: राजेंद्र शर्मा

वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)

कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)

बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर

परिचय 

राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।

पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)

  • राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
  • राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
  • दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
  • दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
  • दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
  • अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।

Next Story