बारां में पत्रकार दीपांशु गेरा का धरना शुरू, पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग
बारां में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे के दौरान पत्रकार दीपांशु गेरा और पुलिस अधिकारियों के बीच प्रवेश को लेकर हुए विवाद के बाद गेरा ने धरना और अनशन शुरू कर दिया। उन्होंने दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

तस्वीर में मध्य में केसरिया पगड़ी पहने पत्रकार दीपांशु गेरा बारां में समर्थकों के साथ विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहे हैं।
बारां में सीएम भजनलाल शर्मा के दौरे के दौरान हेलीपेड स्थल पर प्रवेश को लेकर पुलिस अधिकारियों और पत्रकार के बीच हुआ विवाद अब धरने और अनशन तक पहुंच गया है। राष्ट्रीय टीवी चैनल के पत्रकार दीपांशु गेरा ने मंगलवार को श्री राम स्टेडियम से पैदल जिला कलेक्ट्री पहुंचकर धरना और अनशन प्रारंभ कर दिया।
मामला सीएम भजनलाल शर्मा के बारां दौरे के दौरान हेलीपेड स्थल का है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिस अधिकारियों और पत्रकार के बीच प्रवेश को लेकर विवाद हुआ था। दीपांशु गेरा का आरोप है कि ड्यूटी पर तैनात दो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें पंडाल के अंदर जाने से रोक दिया था।
दीपांशु गेरा ने बताया कि उनसे गत दिनों किए गए गो सेवकों के आंदोलन को लेकर बेबुनियाद सवाल-जवाब किए गए और उन्हें रोके रखा गया। इस दौरान उन्हें अंदर नहीं जाने दिया गया, जबकि अन्य कई पत्रकार मंच के आगे तक पहुंच चुके थे।
गेरा ने कहा कि अधिकारियों को सभी पत्रकारों के साथ समान व्यवहार करना चाहिए था, लेकिन पता नहीं क्यों उनके प्रति इस प्रकार की दुर्भावना रखी गई।
पुलिस अधिकारियों की बेरुखी और दुर्व्यवहार से दुखी पत्रकार दीपांशु गेरा ने धरना और अनशन पर बैठने की चेतावनी दी थी। मंगलवार को उन्होंने धरना शुरू कर दिया। गेरा ने कहा है कि जब तक उन दोनों पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में नहीं लाई जाती, तब तक वह अपना धरना जारी रखेंगे।
इससे पूर्व दीपांशु गेरा ने धरने पर बैठने की सूचना अतिरिक्त जिला कलेक्टर को दी थी। अब पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर उनका धरना और अनशन शुरू हो गया है।

Rajendra Sharma, Baran
नाम: राजेंद्र शर्मा
वर्तमान पद: संवाददाता | प्रांतीय प्रचार प्रमुख (भारत तिब्बत सहयोग मंच)
कार्यक्षेत्र: बारां (राजस्थान)
बीट (मुख्य विषय): राजनीतिक, आपराधिक, समसामयिक, सामाजिक, धार्मिक, पर्यटक स्थल एवं ऐतिहासिक धरोहर
परिचय
राजेंद्र शर्मा राजस्थान के बारां क्षेत्र के एक अत्यंत वरिष्ठ और अनुभवी पत्रकार हैं। वह वर्तमान में संवाददाता के रूप में कार्य करने के साथ-साथ 'भारत तिब्बत सहयोग मंच' में प्रांतीय प्रचार प्रमुख का दायित्व भी संभाल रहे हैं। राजेंद्र शर्मा मुख्य रूप से राजनीतिक व आपराधिक मामलों, समसामयिक और सामाजिक विषयों सहित क्षेत्र के धार्मिक, पर्यटक स्थलों तथा ऐतिहासिक धरोहरों पर विशेष रूप से रिपोर्टिंग करते हैं।
पत्रकारिता का अनुभव (Work Experience)
- राजेंद्र शर्मा वर्ष 1994 से पत्रकारिता के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय हैं। पिछले तीन दशकों से अधिक के अपने करियर में उन्होंने देश और राज्य के कई बड़े मीडिया संस्थानों में विभिन्न पदों पर कार्य किया है:
- राजस्थान पत्रिका (1992–1994): सहायक संवाददाता के रूप में पत्रकारिता की शुरुआत की।
- दैनिक भास्कर (1996/97–2000): फाउंडर ब्यूरो चीफ के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभाली।
- दैनिक नवज्योति (2000 से): लगभग 9 वर्षों तक अपनी सेवाएं दीं।
- दैनिक जननायक: 5 वर्षों तक नियमित कार्य किया।
- अन्य राष्ट्रीय व क्षेत्रीय समाचार पत्र: उन्होंने 'राष्ट्रदूत', कोटा के साप्ताहिक समाचार पत्र 'शिल्पांगी', तथा 1 वर्ष तक 'जनसत्ता' और 'हिंदुस्तान टाइम्स' में भी कार्य किया है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने वाणिज्य स्नातक (B.Com) की डिग्री हासिल की है।
