बारां: जेसीआई और ग्रेटर एंस ने चैत्र नवरात्रि पर किया कन्या पूजन और भोज
चैत्र नवरात्रि की षष्ठी पर शीतला चौक स्थित आदर्श विद्यालय में कन्याओं और बालकों को ससम्मान भोजन कराकर उपहार भेंट किए गए।

बारां के शीतला चौक स्थित आदर्श विद्यालय में चैत्र नवरात्रि की षष्ठी के अवसर पर कन्याओं को भोजन करातीं जेसीआई और ग्रेटर एंस की महिला पदाधिकारी।
बारां। चैैत्र नवरात्रि की षष्ठी के पावन अवसर पर दुर्गा के प्रत्येक रूप का प्रतिरूप कहलाई जाने वाली कन्याओं को जेसीआई बारां और ग्रेटर एंस दोनों ने मिलकर सहसम्मान भोजन कराया। संस्था के सदस्यों ने आज एक पावन आयोजन को संपन्न किया, जिसमें श्रद्धा और सेवा का संगम देखने को मिला।
आदर्श विद्यालय में पुण्य आयोजन और उपहार वितरण
मीडिया प्रवक्ता कीर्ति मित्तल जैन ने बताया कि यह पुण्य आयोजन शीतला चौक, दुबेजी के नोहरे में स्थित आदर्श विद्यालय में सम्पन्न किया गया। इसमें कन्याओं के साथ वहां उपस्थित सभी बालकों को भी भोजन कराया गया और सभी को मन भावन उपहार भी बांटे गए। दोनों ही संस्थाओं ने साथ में बहुत प्रेम से कन्याओं को भोजन करवाया और कन्याओं की देवी तुल्य सेवा की।
महिला पदाधिकारियों और सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति
इस आयोजन में ग्रेटर एंस की अध्यक्ष कृष्णा खंडेलवाल, सचिव रचना जैन, कोषाध्यक्ष ज्योति गर्ग, संरक्षक मंजू आनंद गर्ग तथा जेसीआई बारां की फाउंडर प्रेसिडेंट सविता सिंघल सहित सभी पास्ट प्रेसिडेंटस क्रमशः श्रुति सिंघल, निधि बंसल, स्वाती नागर तथा सदस्य प्रिया ड्रॉलिया, पिंकी गोयनका, सोनिया अदलखा, प्रविता जैन एवं राधा मित्तल उपस्थित रहे।
आयोजन का मुख्य उद्देश्य और संदेश
"इस आयोजन का उद्देश्य कन्याओं को देवी के रूप में सम्मानित कर नवरात्री में पुण्य प्राप्त करना और उन्हें प्रोत्साहित करना था।" दोनों संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर इस धार्मिक और सामाजिक सरोकार के कार्य को पूर्ण आत्मीयता के साथ सफल बनाया।

Pratahkal Bureau
प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।
